फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B’Day Spl: बिकिनी बेब बनकर धमाका करने वालीं शर्मिला टैगोर को इन 10 दमदार किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

Sun, 08 Dec 2019 08:58 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Dec 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Sharmila Tagore birthday special and her top 10 characters in movies
Sharmila Tagore - फोटो : Social Media

बेगम ऑफ पटौदी और बेगम ऑफ भोपाल जैसे तमगे पाने से पहले शर्मिला टैगोर ने अपनी अदाकारी के दम पर करोड़ों दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। अपनी पहली ही फिल्म से वह सुर्खियों में आना शुरू हो गईं। हिंदी सिनेमा से लेकर बंगाली सिनेमा तक शर्मिला टैगोर ने एक के बाद एक कामयाब फिल्में दीं। वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने  फिल्मों में पहली बार बिकिनी पहनी। शर्मिला टैगोर 70 के दशक में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बनीं और अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। शर्मिला के जन्मदिन पर जानिए 10 ऐसे किरदारों के बारे में बताएंगे जो अभी तक दर्शकों के जेहन में ताजा हैं।

Sharmila Tagore birthday special and her top 10 characters in movies
Sharmila Tagore - फोटो : Social Media

किरदार: अपर्णा
फिल्म: अपुर संसार  (1959)

साल 1959 में आई फिल्म 'अपुर संसार' से शर्मिला टैगोर ने सिनेमाई संसार में कदम रखा। यह बंगाली सिनेमा की एक ड्रामा फिल्म है। इसकी पटकथा और निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजीत रे ने किया है। यह फिल्म 1932 के बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय ks बंगाली उपन्यास 'अपराजितो' के अंतिम दो तिहाई भाग पर आधारित है। इस फिल्म में अपर्णा का किरदार शर्मिला टैगोर ने निभाया है। अपनी पहली ही फिल्म में एक दिमागी तौर पर बीमार लड़की का किरदार निभाने पर उनकी बहुत तारीफें हुईं। शर्मिला टैगोर के अलावा फिल्म के मुख्य कलाकार सौमित्रा चटर्जी, आलोक चक्रवर्ती और स्वपन मुखर्जी हैं।

Sharmila Tagore birthday special and her top 10 characters in movies
Sharmila Tagore - फोटो : Social Media

किरदार:  चंपा चमेली
फिल्म: कश्मीर की कली  (1964)

साल 1964 में आई शक्ति सामंत निर्देशित फिल्म 'कश्मीर की कली' 1961 में आई हॉलीवुड फिल्म 'कम सेप्टेम्बर' पर आधारित है। शर्मिला टैगोर ने हिंदी सिनेमा में इसी फिल्म के साथ कदम रखा था। कहानी में राजीव एक रईस घर का लड़का है। उसकी शादी तय हो जाती है। शादी से बचने के लिए वह घर से भाग जाता है और कश्मीर पहुंच जाता है। वहां उसकी मुलाकात एक कश्मीरी लड़की चंपा से होती है। वह उससे प्यार करने लगता है। राजीव को वहां कुछ ऐसी सच्चाइयों का पता चलता है, जो उसकी पूरी ज़िंदगी बदल देती हैं। कश्मीरी लड़की चंपा के किरदार में दर्शकों ने शर्मिला टैगोर को काफी पसंद किया गया। उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, शम्मी कपूर, प्राण और नज़ीर हुसैन मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmila Tagore birthday special and her top 10 characters in movies
Sharmila Tagore - फोटो : Social Media

किरदार: उमा शर्मा
फिल्म: अनुपमा (1966)

साल 1966 में आई फिल्म 'अनुपमा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन हृषिकेश मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कहानी में उमा के जन्म के वक़्त उसकी मां का देहांत हो जाता है। इसी वजह से उमा के पिता उसे पसंद नहीं करते। उमा के लिए दिक्कतें और बढ़ जाती हैं जब उसके होने वाले पति के दोस्त अशोक से उमा को प्यार हो जाता है। आगे की कहानी इसी रिश्ते की उधेड़बुन में गुजरती है। फिल्म में उमा का किरदार शर्मिला टैगोर ने निभाया है। इस फिल्म में उनके अभिनय की बहुत सराहना की गईं। शर्मिला टैगोर के साथ धर्मेंद्र और देवन वर्मा फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
Sharmila Tagore birthday special and her top 10 characters in movies
Sharmila Tagore - फोटो : Social Media

किरदार दीपा/रूपा
फिल्मएन इवनिंग इन पेरिस (1967)

फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' 1967 में आई एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन शक्ति सामंत ने किया है और सचिन भौमिक ने पटकथा लेखन किया है। फिल्म की कहानी फ्रांस की राजधानी पेरिस शहर में घूमती है। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर ने दोहरा किरदार निभाया है। कहानी में अमीर लड़की दीपा सच्चे प्यार की खोज में पेरिस जाती है। वहां उसकी मुलाकात श्याम से होती है और वह श्याम से प्यार करने लगती है। वहीं, शेखर (प्राण), दीपा की दौलत हड़पने के चक्कर में रहता है। वह दीपा का अपहरण कर लेता है और उसकी जगह दिपा के जैसी दिखने वाली सूजी को भेज देता है। लेकिन, श्याम पूरी सच्चाई को खोज निकलता है। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर ने अपने दोहरे चरित्र को बखूबी निभाया। शर्मिला टैगोर के साथ शम्मी कपूर और प्राण इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed