'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में इस बार शनिवार को अचानक एविक्शन हो गया। एक हफ्ते पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला शो से बाहर हो गए हैं। तहसीन के शो से इतनी जल्दी बेघर होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिग बॉस 13: एक हफ्ते में ही बेघर हुए तहसीन पूनावाला, अयोध्या फैसले से जुड़ा है कनेक्शन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीन ने जब एंट्री ली थी तो उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट को चैलेंज देते हुए कहा था कि वो ही शो जीतकर जाएंगे। जिसके बाद लग रहा था कि वो कड़ी टक्कर देंगे लेकिन एक हफ्ते में ही बाहर हो जाने पर उनके फैंस भी हैरान हैं। तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि राजनीतिक कारणों से उनका सफर बीच में ही खत्म किया गया।
मोनिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'आप सभी का शुक्रिया, इतने प्यार और समर्थन के लिए। अयोध्या पर फैसला, देश की मौजूदा राजनीतिक स्थितियों से जुड़े कुछ मामले और लीगल कमिटमेंट्स की वजह से तहसीन को पॉपुलरिटी के बावजूद बिग बॉस की अपनी यात्रा छोड़नी पड़ेगी। उन्हें अपने राजनीतिक जोन में वापस आना पड़ेगा।'

वहीं अयोध्या मामले पर तहसीन पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'एक भारतीय नागरिक के रूप में मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान और स्वागत करता हूं। मेरा मानना है कि अगर उचित और तार्किक आंकडे हैं तो मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। विभिन्न कानूनी मामलों को संबोधित करना और टीवी कार्यक्रमों पर आज से अपनी राय रखना शुरू हो गया है।'
बता दें कि तहसीन अक्सर टीवी के राजनीतिक बहसों में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आते हैं। वो कई समाचार पत्रों में कॉलम भी लिखते हैं। तहसीन को कई बार पेज थ्री पार्टियों और फैशन इवेंट्स में देखा जाता रहा है।
जन्मदिन पर ऋतिक ने दिया बहन को तोहफा, रोशन परिवार और राजश्री प्रोडक्शंस के बीच डेब्यू को लेकर बातचीत