'बिग बॉस 13' के चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में टास्क के दौरान हिंसक हो जाने की वजह से 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को घर से रातों रात बाहर करने को कहते हैं। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि 'बिग बॉस' सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर नहीं कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि क्या सच में 'बिग बॉस' ने पलटा सिद्धार्थ शुक्ला को बाहर करने का फैसला?
BB13: सिद्धार्थ शुक्ला को बाहर करने के फैसले को क्यों बिग बॉस ने पलटा? चार कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरदस्त फैन फॉलोइंग: मौजूदा समय में सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे ज्यादा फैन फालोइंग है। 'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार नॉमिनेटड सदस्यों में सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक पहले नंबर पर सिद्धार्थ शुक्ला हैं। सिद्धार्थ को 59.27% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर शहनाज हैं। शहनाज को 21.99% वोट, तीसरे नंबर शेफाली जरीवाला हैं। शेफाली को 4.98% फीसदी वोट मिले हैं।
भड़के फैंस: इस वीडियो के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के प्रशंसक भड़क उठे और उन्हें वापस लाने की मांग करने लगे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लगातार #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा हैसिद्धार्थ शुक्ला के शो से जाने का मेकर्स रिस्क नहीं ले सकते। खासतौर पर तब मेकर्स के खिलाफ सिद्धार्थ को वापस लाने की जंग छिड़ गई हो।
मामूली सजा: सिद्धार्थ शुक्ला शो जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में एक हैं। इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 13' न्यूज अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक 'सिद्धार्थ शुक्ला ना तो घर से बाहर जाएंगे और ना ही सीक्रेट रूम जाएंगे। बिग बॉस टास्क के दौरान सिद्धार्थ के हिंसक होने पर सजा के तौर पर उन्हें दो हफ्ते के लिए खुद ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगे।'
पलटा फैसला: दिलचस्प बात यह है कि जब प्रोमो दिखाया गया था तो 'बिग बॉस' ने खुद ही सिद्धार्थ शुक्ला को घर से तुरंत निकलने की बात कह रहे थे। हालांकि बाद में सिद्धार्थ को पूरे सीजन के लिए नॉमीनेट करने की बात भी सामने आई थी। वहीं अब दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट करने की खबर आ रही है। अगर 'बिग बॉस' ने अपना यह फैसला पलटा है तो इसके पीछे कहीं ना कहीं सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों का शो के मेकर्स पर दबाव हो सकता है।
पढ़ें: BB13: सलमान से पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर? कौन हुआ सेफ और किसे मिले कम वोट