बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला ही वो दो कंटेस्टेंट हैं जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। ये दो कंटेस्टेंट कभी एक-दूसरे के दोस्त हुआ करते थे । अब ये दोनों एक-दूसरे के जानी-दुश्मन बन गए हैं। वहीं कुछ दर्शक सिद्धार्थ का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ आसिम का। सिद्धार्थ अपने गुस्से की वजह से चर्चा में रहते हैं और घर में धक्का-मुक्की करने के कारण दो बार नॉमिनेट भी हो चुके हैं ।
{"_id":"5e0464dd8ebc3e87b402ec3b","slug":"bigg-boss-13-varun-dhawan-gave-best-wishes-to-sidharth-shukla-and-asim-riaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ और आसिम की दुश्मनी पर आया वरुण धवन का रिएक्शन, बताया सेट पर कैसा बर्ताव करते थे दोनों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ और आसिम की दुश्मनी पर आया वरुण धवन का रिएक्शन, बताया सेट पर कैसा बर्ताव करते थे दोनों
Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Siddharth Shukla and Asim Riaz
- फोटो : twitter
हाल ही में इन दोनों के बारे में अभिनेता वरुण धवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वरुण ने सिद्धार्थ और आसिम दोनों के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। सिद्धार्थ फिल्म 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' में थे । वहीं आसिम ने फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में काम किया था ।
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2019 में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धार्थ सेट पर भी ऐसे ही थे। तब वरुण ने कहा, 'सिद्धार्थ सेट पर ऐसा कुछ नहीं करते थे । मुझे लगता है कि ये शो बहुत अलग है। जो शो में होता है वो भी अलग है ।'
Sneak Peek pic.twitter.com/yPQ7o4Mykj
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) December 26, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan
- फोटो : social media
'ये एक रियलिटी शो है और इसे एक रियलिटी शो समझकर ही देखना चाहिए । मैं आसिम और सिद्धार्थ को पर्सनली भी जानता हूं । मैंने दोनों के साथ काम किया है। दोनों बिग बॉस के बाहर बहुत नर्म स्वभाव के हैं और उनका व्यवहार भी बहुत अच्छा है । मैं दोनों को इस शो के लिए शुभकामनाएं देता हूं ।'
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
जब वरुण से पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'सलमान खान' । बता दें कि वरुण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का प्रमोशन कर रह हैं । इस फिल्म में वरुण, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के साथ नजर आएंगे । फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है ।