टीवी के विवादित शो बिग बॉस 14 में कई कंटेस्टेंट्स का खेल बनता बिगड़ता रहता है। हर दिन शो के अंदर कई ट्विस्ट देखने को मिलते रहते हैं। अब बिग बॉस 14 में अली गोनी ने नया खेल खेलकर शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है। वह इस समय बिग बॉस के घर के कप्तान है। इस बीच उन्होंने ऐसा फैसला लिया है जिससे निक्की तंबोली भी भड़क गई हैं।
Bigg Boss 14: अली गोनी ने पलटा पूरा खेल, शो में इन तीन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर किया हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी चैनल ने बिग बॉस 14 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि घर का कप्तान होने की वजह से बिग बॉस अली गोनी को एक विशेषाधिकार देते हैं। इस विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बिग बॉस के घर में मौजूद किन्हीं छह कंटेस्टेंट्स को अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना है।
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि इस विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए अली गोनी कविता कौशिक, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली को नॉमिनेट कर देते हैं। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि अली गोनी के इस फैसले को सुनकर रुबीना दिलैक हैरान हो जाती हैं। वहीं निक्की तंबोली अली गोनी पर भड़कना शुरू कर देती है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि अली गोनी निक्की तंबोली के लिए कहते हैं कि वह उनकी पीठ पीछे चुगली करती हैं। इसके बाद निक्की तंबोली गुस्सा में उन्हें कहती हैं कि अली गोनी से उम्मीद नहीं थी कि वह किसी के कहने पर नॉमिनेट करेगा। बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते हफ्ते ही अली गोनी ने बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। शो में आते ही वह अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं बात करें इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट की तो इस हफ्ते शो से शार्दुल पंडित निकल गए हैं। उन्होंने भी बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी।
पढ़ें: एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य रॉय कपूर, रिया चक्रवर्ती से रहीं अफेयर की खबरें