सैफ अली खान और करीना कपूर ने इस बार दिवाली हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सेलिब्रेट की। सैफ वहां फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके बाद करीना कपूर और तैमूर ने उन्हें ज्वॉइन किया। दिवाली पर करीना ने धर्मशाला से तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। अब अभिनेत्री का एक वीडियो आया है जिसमें वे धर्मशाला की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं।
धर्मशाला की सड़कों पर घूमते दिखे सैफ और करीना, फैंस के तस्वीरें खींचने पर तैमूर चिल्लाकर बोले- No No No...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। साथ ही सैफ ने तैमूर का हाथ पकड़ रखा है। सभी धर्मशाला की गलियों में घूमते दिख रहे हैं। स्थानीय लोग इन सितारों की छत से तस्वीरें ले रहे होते हैं जिन्हें देखकर तैमूर चिल्लाने लगते हैं, 'नो नो नो।'
तैमूर की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें लोगों का फोटो खींचना कुछ रास नहीं आ रहा है। इस दौरान चारों सितारों ने मास्क नहीं पहन रखा है। आगे सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा हैं जबकि पीछे करीना कपूर और अर्जुन कपूर बातें करने में व्यस्त हैं।
रविवार की सुबह ये सितारे शहर की सड़कों पर घूमने के लिए निकले। इस दौरान मलाइका ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद लोगों ने उस पर मजेदार कमेंट्स किए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक साथ कई ट्रिप पर जा चुके हैं। अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ हिमाचल में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दिवाली पर अर्जुन का साथ देने के लिए मलाइका भी वहां पहुंच गईं।
मलाइका रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं लेकिन जब इन तस्वीरों में मलाइका के साथ अर्जुन नहीं दिखाए दिए तो एक यूजर ने पूछ लिया, 'अर्जुन जी कहां हैं?' वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि 'मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं।'