बिग बॉस के घर में लड़ाई- झगड़ा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शो के कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के कितने भी अच्छे दोस्त हों लेकिन एक ना एक मोड़ तो ऐसा आता ही है जब शो में इनका झगड़ा हो जाता है। सबसे ज्यादा झगड़ा शो में घर के काम को लेकर होता है। हाल ही में एक ऐसा ही झगड़ा देखने को मिला है नैना सिंह, शार्दुल पंडित और राहुल वैद्य के बीच हुआ है।
Bigg Boss 14: खाना बनाने को लेकर घर में हुआ बवाल, नैना सिंह ने किया शार्दुल और राहुल के लिए खाना बनाने से इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें नैना और शार्दुल के बीच काफी बहस हो रही है। शार्दुल और नैना के बीच खाने को लेकर कहा सुनी होती है। जिसमें बीच में राहुल वैद्य भी आ जाते हैं और देखते ही देखते बहस तीनों के बीच हो जाती है।
सामने आए प्रोमो में नैना बोलती हैं, 'मैं तीनों समय का खाना बनाऊं। लेकिन तुम्हें कुछ करने में मौत आ जाती है।' इस पर शार्दुल कहते हैं, 'चिल्ला कर बात मत कर। मौत तुमको भी आती है सफाई करने में, वालंटियर करता रहूं इसका मतलब ये नहीं है ना कि मैं करूंगा अकेले।' वहीं नैना बोलती हैं, 'तुम्हें अंडे भी चाहिए, पराठे भी चाहिए। सब चाहिए, लेकिन काम करने में दोनों को मौत आती है।'
Khana banane ki duty ko lekar hua #BB14 house mein bawaal! Kya hal niklega is problem ka?
Watch tonight 10:30 PM only on #Colors.
Catch #BiggBoss before TV on @VootSelect. #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/QzDQxcVRE1
आगे नैना कहती हैं, 'इन दोनों (शार्दुल और राहुल) को लगता है कि खाना बहुत आसानी से बन जाता है।' इस पर राहुल बोलते हैं 'ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है, ये गलत सोच रही हैं।' इस पर पवित्र पुनिया नैना का सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि 'मत बनाना खाना।' वहीं नैना सिंह कहती हैं कि 'मैं अब खाना नहीं बनाऊंगी।'
गौरतलब है कि शार्दुल पंडित, नैना सिंह और राहुल वैद्य रेड जोन में हैं इसलिए घर का काम तीनों को ही करना पड़ रहा है। इस हफ्ते इन तीनों के ऊपर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। बता दें कि इन तीनों के अलावा रुबीना दिलैक भी रेड जोन में थी। लेकिन टास्क जीतने की वजह से वो वापस ग्रीन जोन में चली गई हैं।
पढ़ें: शाहरुख- काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, मराठा मंदिर में हुई DDLJ की वापसी