फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख- काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, मराठा मंदिर में हुई DDLJ की वापसी

Fri, 06 Nov 2020 08:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 06 Nov 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh khan and kajol starrer Dilwale Dulhania Le Jayenge returns to Mumbai Maratha Mandir eight months after coronavirus shutdown
ddlj - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी है। शाहरुख- काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी हो गई है और यह फिल्म मराठा मंदिर में फिर से दिखाई जा रही है।

Shah Rukh khan and kajol starrer Dilwale Dulhania Le Jayenge returns to Mumbai Maratha Mandir eight months after coronavirus shutdown
ddlj - फोटो : फाइल फोटो

दरअसल कोरोना महामारी के चलते पूरे देश के सिनेमाघर करीब आठ महीने से बंद थे। ऐसे में मराठा मंदिर भी बंद था। लेकिन स्थितियां सामान्य होने पर महाराष्ट्र में 5 नवंबर से सिनेमाघर खुल गए हैं। सरकार ने सिनेमाघरों को अपनी क्षमता के 50 फीसदी दर्शकों को ही फिल्म दिखाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद मराठा मंदिर में भी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की वापसी हो गई है।

Shah Rukh khan and kajol starrer Dilwale Dulhania Le Jayenge returns to Mumbai Maratha Mandir eight months after coronavirus shutdown
ddlj - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मराठा मंदिर में बीते कई सालों से लगी है। याद दिला दें कि हाल ही में फिल्म के 25 साल पूरे हुए थे। जिसके चलते फिल्म से जुड़े तमाम सितारों और यश राज फिल्म्स ने अपने अपने अंदाज में फिल्म को याद किया था। वहीं शाहरुख और काजोल ने तो ट्विटर पर अपने नाम भी बदल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh khan and kajol starrer Dilwale Dulhania Le Jayenge returns to Mumbai Maratha Mandir eight months after coronavirus shutdown
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि फिल्म के 25 साल पूरे होने पर लंदन लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख खान और काजोल का कांस्य प्रतिमाएं लगने का एलान किया गया था। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने खुलासा किया था कि लीसेस्टर स्क्वायर पर लगी चुनिंदा फिल्मों की प्रतिमाओं यानी ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का भी एक दृश्य रखा जाएगा।

विज्ञापन
Shah Rukh khan and kajol starrer Dilwale Dulhania Le Jayenge returns to Mumbai Maratha Mandir eight months after coronavirus shutdown
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो

बात फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की करें तो ये एक लव स्टोरी थी। जिसमें रोमांस और एक्शन का भी तड़का देखने को मिलता है। फिल्म 20 अक्तूबर 1995 को रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान एवं काजोल ने राज एवं सिमरन की भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म में अनुपम खेर, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी, फरीदा जलाल, अमरीश पूरी आदि कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान ने करवाया जान कुमार सानू से ऐसा काम, टास्क के दौरान पार हुईं सारी हदें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed