{"_id":"5f57377a46fb5c220e3d0ab3","slug":"bigg-boss-14-contestants-will-eat-out-go-to-shopping-and-watch-movies-in-theatres","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: घर में ही बना दिया थिएटर और शॉपिंग मॉल, देखिए 14वें सीजन में और क्या क्या होने जा रहा खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 14: घर में ही बना दिया थिएटर और शॉपिंग मॉल, देखिए 14वें सीजन में और क्या क्या होने जा रहा खास
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : twitter@BiggBoss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादों से भरे टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' का मुख्य आकर्षण वैसे इसके होस्ट अभिनेता सलमान खान होते हैं। लेकिन इस बार 14वें सीजन के लिए निर्माताओं ने इस शो को आकर्षक बनाने के लिए कुछ और चीजों को शामिल किया है। शो के करीबी सूत्रों से पता चला है कि इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, एक छोटा थिएटर आदि जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह सुविधाएं पिछले हर सीजन से एकदम अलग हैं।
2 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
शो के निर्माताओं का मानना है कि इस पूरे लॉकडाउन भर लोगों ने शॉपिंग करने, बाहर खाना खाने और सिनेमाघरों में फिल्में देखने का आनंद नहीं लिया है। इस वजह से उन्होंने फैसला लिया है कि वह इस नए सीजन का हिस्सा रहने वाले प्रतियोगिताओं के लिए ये सारी सुविधाएं बिग बॉस के घर में ही उपलब्ध कराएंगे। हालांकि, इनका उपयोग करने के लिए प्रतियोगियों को कुछ टास्क पूरे करने होंगे। ये सभी सुविधाएं लग्जरी टास्क को पूरा करने वाले हैं प्रतियोगिताओं को ही मुहैया कराई जाएंगी।
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
कुछ समय पहले इस शो को अपने समय से पहले यानी सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू करने की बात चल रही थी। लेकिन, अब निर्माताओं ने इसका समय बदल दिया है। उन्होंने फैसला लिया है कि अब इस शो को तीन अक्टूबर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही एक नई बात यह रहेगी कि हर बार इस शो को रविवार के दिन शुरू किया जाता था। लेकिन, 14वें सीजन की शुरुआत शनिवार से होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में कुछ सुविधाएं तो जोड़ी गई हैं, साथ ही मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए नए दिशा निर्देशों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। सूत्र बताते हैं कि शो में हिस्सा ले रहे ज्यादातर प्रतियोगी टीवी और फिल्मों के जाने-माने चेहरे होंगे, जबकि लगभग सिर्फ तीन लोग ही आम आदमी होंगे। हालांकि, आम आदमी भी वे होंगे जो किन्हीं कारणों से लाइमलाइट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
निर्माताओं की तरफ से अभी किसी भी प्रतियोगी का नाम उजागर नहीं किया गया है। फिर भी निया शर्मा, पवित्रा पुनिया, आकांक्षा पुरी, निशांत मलकानी, एजाज खान, नैना सिंह, जैस्मिन भसीन जैसे कई कलाकारों का नाम सामने आ रहा है। शो के नए सीजन का प्रोमो पिछले महीने ही रिलीज कर दिया गया है। तभी से इसके प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।