अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ्तर पर बीएमसी की एक टीम सोमवार को पहुंची थी जिसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उनकी प्रॉपर्टी तोड़ी जा सकती है। मंगलवार को इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कंगना ने बताया कि 'बीएमसी वाले आज नहीं आए, नोटिस लगाकर चले गए कि अपने ऑफिस का लीकेज ठीक करवाइए।'
बीएमसी पर कंगना रनौत का तंज, कहा- 'आज बुलडोजर लेकर नहीं आए लेकिन...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने मंगलवार को फिर ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर मेरे दोस्तों ने बीएमसी की जो आलोचना की थी, उसकी वजह से वे आज बुलडोजर लेकर नहीं आए। इसके बजाय उन्होंने एक नोटिस चिपका दिया कि मेरे दफ्तर में चल रही लीकेज की समस्या को बंद किया जाए। दोस्तों, भले ही मैंने बहुत कुछ दांव पर लगा दिया हो लेकिन मैं आप सबका बहुत प्यार और समर्थन पाती हूं।'
Because of the criticism that @mybmc received from my friends on social media, they didn’t come with a bulldozer today instead stuck a notice to stop leakage work that is going on in the office, friends I may have risked a lot but I find immense love and support from you all 🙏 pic.twitter.com/2yr7OkWDAb
इससे पहले जब बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर पहुंची थी, तब उन्होंने कहा था, 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा जिदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है।'
'आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं। उन्होंने जबरदस्ती मेरे आफिस का सभी चार्ज ले लिया और सबकुछ मापने लगे, उन्होंने पड़ोसियों को भी परेशान किया और कहा- 'वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा', मुझे जानकारी मिली है कि वह लोग कल मेरी संपत्ति को ढहा देंगे।'
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर पहुंची थी लेकिन ये दौरा क्यों किया गया इसे लेकर की जानकारी नहीं है। वार्ड ऑफिसर ही बता सकेंगे कि आखिर बीएमसी की टीम क्यों गई थी।'
इसके अलावा हमने बीएमसी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी से भी बात की। उन्होंने ने भी नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, 'वीडियो में तो बीएमसी के लोग नजर आ रहे हैं लेकिन वो क्यों गए थे इसकी आधिकारिक सूचना हमारे पास नहीं है।'
हाल ही में कंगना रनौत ने कहा था कि वे मुंबई में वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से की थी जिसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से लेकर शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधा था।