फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती ने कबूल की ड्रग्स लेने की बात, कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत के दबाव में करती थी ऐसा'

Tue, 08 Sep 2020 02:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Drugs News: Sushant Singh Rajput  Sushant Singh Rajput death case as per media reports Rhea Chakraborty has accept to took drugs during interrogation with ncb
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच जारी है। इस एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। एनसीबी ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी की हैं। वहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से एजेंसी की पूछताछ जारी है। मंगलवार को भी एनसीबी ने रिया से पूछताछ की, इस बीच ऐसी खबर सामने आई है कि उन्होंने खुद के ड्रग्स लेने की बात को कबूल कर लिया है। 

Rhea Chakraborty Drugs News: Sushant Singh Rajput  Sushant Singh Rajput death case as per media reports Rhea Chakraborty has accept to took drugs during interrogation with ncb
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

बता दें कि बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने कई मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते सहित कई बड़े खुलासे भी किए थे। अपने इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को सिरे से खारिज किया था। लेकिन अब खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को कबूल कर लिया है कि वह ड्रग्स का सेवन करती थीं।

Rhea Chakraborty Drugs News: Sushant Singh Rajput  Sushant Singh Rajput death case as per media reports Rhea Chakraborty has accept to took drugs during interrogation with ncb
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने एनबीसी के सामने सुशांत सिंह राजपूत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह दिवंगत अभिनेता की वजह से ड्रग्स का सेवन करती थीं। रिया ने एजेंसी से कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उनपर ड्रग्स लेने का दबाव बनाते थे। इस वजह से वह उसको लेती थीं। वहीं खबर यह भी है कि रिया चक्रवर्ती एनसीबी के सामने बार-बार बयान बदल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Drugs News: Sushant Singh Rajput  Sushant Singh Rajput death case as per media reports Rhea Chakraborty has accept to took drugs during interrogation with ncb
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को कबूलते हुए कहा कि वह गांजा के साथ-साथ कुछ कैमिकल्स भी लेती थीं। साथ ही सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। एनसीबी को पता चला है कि रिया चक्रवर्ती ने पिछले दो सालों में कई बार पार्टी की है तो संभव है कि उन्होंने ड्रग्स भी लिया हो। गौरतलब है कि इसके अलावा रिया ने पूछताछ में कई फिल्मी सितारों के नाम का भी खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Drugs News: Sushant Singh Rajput  Sushant Singh Rajput death case as per media reports Rhea Chakraborty has accept to took drugs during interrogation with ncb
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी का शिकंजा रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर कसता जा रहा है। शौविक जहां नौ सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में हैं। वहीं मगंलवार को भी तीसरे दिन ब्यूरो अभिनेत्री से पूछताछ कर रहा है और रिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर पर मिला था। जिसके बाद से उनकी मौत की जांच जारी है। अब तक दिवंगत अभिनेता के केस में कई मोड़ आ चुके हैं।

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को सताया कोरोना का डर, कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए लिया ये बड़ा फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed