{"_id":"5fe84fbc28eb3f2f5b55d4c6","slug":"bigg-boss-14-eijaz-khan-was-molested-as-a-child-kept-it-a-secret-from-his-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: 'यौन शोषण' के बारे में नहीं जानते थे एजाज के घरवाले, बात सुनकर पिता ने दिया ये रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 14: 'यौन शोषण' के बारे में नहीं जानते थे एजाज के घरवाले, बात सुनकर पिता ने दिया ये रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एजाज खान
- फोटो : instagram/eijazkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी जगत के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है। शो में एक्टर्स की लड़ाई, दोस्ती और राज के खुलासे इस सीजन को भी मजेदार बना रहे हैं। हालांकि सभी कंटेस्टेंट के बीच में एक्टर एजाज खान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एजाज ने देश के सबसे बड़े रियलिटी शो पर अपने जीवन से जुड़ी एक बेहद ही दर्दनाक घटना का जिक्र किया। उनके इस खुलासे से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके पिता भी हैरान हैं।
2 of 6
एजाज खान
- फोटो : कलर्स टीवी
एजाज ने उस घटना का जिक्र किया जिसे वो हमेशा खुद के अंदर छिपा कर रखते थे। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ 'यौन शोषण' किया गया था। उनका ये एक ऐसा दर्दनाक राज है जिसके बारे में उनके परिवार वाले भी नहीं जानते थे। अब एजाज को ये डर सता रहा है कि उनके पिता इस बात को सुनकर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
3 of 6
एजाज खान
- फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज के इस खुलासे के बाद उनके भाई इमरान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एजाज के इस खुलासे पर क्या बोला है। एक इंटरव्य़ू में इमरान ने बताया कि, 'हमें बहुत दुख हुआ जब हमने ये सब सुना। पिता तो हमारे काफी दुखी हैं। उन्होंने हमसे इस बारे में बात भी नहीं की है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एजाज खान
- फोटो : instagram: colorstv
बता दें कि कुछ समय पहले ही एजाज ने इस राज का खुलासा करने की बात कही थी। एजाज ने कहा था कि, 'ये बात सिर्फ मैं और मेरे थेरेपिस्ट जानते हैं। मेरे अब्बा नहीं जानते ये , मुझे सिर्फ उनकी फिक्र है। मुझे टच से प्रॉब्लम है क्योंकि जब मैं छोटा था तब....मैं शर्मिंदा नहीं हूं क्योंकि वो मेरी गलती नहीं थी। पापा आई एम सॉरी'।
विज्ञापन
5 of 6
एजाज खान
- फोटो : Instagram: @eijazkhan
इमरान ने आगे कहा कि,'मुझे उम्मीद है कि जब एजाज भाई बाहर आएंगे तब उनकी पिता से बात हो जाएगी। हम एक परिवार के तौर पर उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। ये बहुत ही निजी मुद्दा है जिस बारे में मैंने भी पिता से बात नहीं की है'। इतना ही नहीं एजाज के भाई इमरान ने पवित्रा संग उनके रिलेशन पर भी कमेंट किया है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।