सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान के साथ-साथ बॉलीवुड के भाई जान भी हैं। जहां पर्दे पर उनका दम दिखता है तो इंडस्ट्री में वो अपने भाईचारे के लिए भी मशहूर हैं। किसी को मदद की जरूरत हो या कोई समस्या, सलमान हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
55 साल के हुए सलमान खान, माधुरी दीक्षित से लेकर गुरु रंधावा तक, जानिए किस-किस ने दी जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित
सलमान खान के साथ फिल्मों में अपनी जोड़ी का जादू दिखाने वाली माधुरी दीक्षित ने भी सलमान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सलमान को ट्वीट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो सलमान। आपका दिन खुशियों से भरा और शानदार हो।
Happy Birthday @BeingSalmanKhan Hope you have a Wonderful, Happy and Healthy Day 🎂🤗 pic.twitter.com/5OFBrCKbg6
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) December 27, 2020
महेश बाबू
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बधाई सलमान खान। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और शांति मिले'।
Wishing the super cool @BeingSalmanKhan a very happy birthday! Good health, happiness and peace always 😊
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) December 27, 2020
अनु मलिक
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने सलमान की फिल्म 'जानेमन' का एक सॉन्ग डेडिकेट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, 'जन्मदिन की आपको बधाई सलमान। आपको सादगी के लिए धन्यवाद, अपने शानदार टैलेंट को दिखाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दें'।
Happy birthday dearest @BeingSalmanKhan
— Anu Malik (@The_AnuMalik) December 27, 2020
Thank you for your authencity, Thank you for your simplicity, Thank you for your Amazing talent.
May you be gifted with life’s biggest joys and never ending bliss!
Have a great one. #HappyBirthdaySalmanKhanhttps://t.co/PVPWbYzFlN
गुरु रंधावा
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने भी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है। गुरु ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत बधाई सलमान खान। आपको बहुत सारा प्यार'।
Wishing @BeingSalmanKhan sir a very happy birthday 💥❤️ Love you sir #HappyBirthdaySalmanKhan pic.twitter.com/lU4lArFdoo
— Guru Randhawa (@GuruOfficial) December 27, 2020