{"_id":"603273347bb6876d3238bb55","slug":"bigg-boss-14-finale-survey-company-finds-most-popular-candidate-rubina-dilaik-poised-to-be-winner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14 Finale: दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी का सर्वे पूरा, इस नाम पर लगी सबकी मुहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 14 Finale: दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी का सर्वे पूरा, इस नाम पर लगी सबकी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार महीनों से अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में चलते आ रहे रियलिटी शो के फिनाले से पहले ही मुंबई की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसकी विजेता का नाम कथित रूप से लीक हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस बार शो की विजेता का चयन दर्शकों के बीच एक रिसर्च के जरिए किया गया है। ये एजेंसी कलर्स चैनल को चलाने वाली कंपनी वॉयकॉम 18 की फिल्मों के लिए भी रिसर्च का काम करती है।
2 of 5
दिल बेचारा
- फोटो : फाइल
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म को लेकर दावा किया गया था कि इस फिल्म ने 24 घंटे के भीतर किसी फिल्म को सबसे ज्यादा देखे जाने का विश्वरिकॉर्ड बनाया है। इस बारे में तब जानकारी करने पर पता चला कि ऐसा कोई आंकड़ा इसे रिलीज करने वाले ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी तरफ से जारी नहीं किया है बल्कि ये संख्या देश में दर्शकों के बीच काम करने वाली एक सर्वे एजेंसी का है।
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : सोशल मीडिया
ये एजेंसी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए जिस रिसर्च का काम करती है, उसका डाटा बेस सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश के मुकाबले बहुत कम है। इसके बावजूद ये कंपनी अपनी रिसर्च के बिल्कुल सटीक होने का दावा करती रही है। सबसे लोकप्रिय शो, सबसे लोकप्रिय सितारे और सबसे लोकप्रिय फिल्मों की लिस्ट ये कंपनी किस आधार पर जारी करती है, इस बारे में जब इसके अधिकारियों से सवाल किए गए तो उन्होंने अपने सर्वे मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन ये मॉड्यूल कभी भेजा ही नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : सोशल मीडिया
अब जानकारी मिली है कि ये सर्वे कंपनी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के साथ भी शुरू से जुड़ी रही है। इसकी टीम ने लगातार कथित रिसर्च करके इस बात का पता लगाने की कोशिश की है कि दर्शकों के बीच किस प्रतिभागी को लेकर सबसे ज्यादा झुकाव है। यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि ‘बिग बॉस’ के विजेता का चयन अतीत में दर्शकों के वोटों के हिसाब से होता रहा है और इसे लेकर मुंबई में हंगामे भी खूब हो चुके हैं। इस साल चैनल की मूल कंपनी वॉयकॉम 18 ने इस रिसर्च कंपनी की सेवाएं ली हैं। ये रिसर्च कंपनी उन फिल्मों को लेकर भी रिसर्च करती है जिन्हें वॉयकॉम 18 प्रोड्यूस करती है या फिर जिनका वितरण करती है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रिसर्च कंपनी ने ‘बिग बॉस’ के मौजूदा सीजन को लेकर जो रिसर्च की है, उसके मुताबिक दर्शकों का सबसे ज्यादा झुकाव इस साल इसकी प्रतिभागी रूबीना दिलैक को लेकर दिख रहा है। शो की विजेता भी इस साल रूबीना दिलैक के ही होने के सबसे ज्यादा आसार दिख रहे हैं। शो से जुड़े लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शो के मेजबान सलमान खान ने भी रूबीना के नाम पर ही सहमति जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।