{"_id":"603265708ebc3ee9152651ae","slug":"actress-nutan-death-anniversary-here-unknown-facts-about-her-and-amitabh-bachchan-and-sanjeev-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब नूतन को देखकर गिरते गिरते बचे थे अमिताभ बच्चन, जानें अभिनेत्री से जुड़े मजेदार किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब नूतन को देखकर गिरते गिरते बचे थे अमिताभ बच्चन, जानें अभिनेत्री से जुड़े मजेदार किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
अमिताभ बच्चन, नूतन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी सादगी और दमदार अभिनय से सभी के दिलों में आज भी बसने वालीं 50-60 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री नूतन की आज पुण्यतिथि है। 21 फरवरी 1991 को 54 साल की उम्र में नूतन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। नूतन सिर्फ प्रोफेशनल वजहों से ही चर्चा में नहीं रहती थीं, बल्कि कई बार निजी जीवन के चलते भी चर्चा में आ जाती थीं। उनके जीवन की उन बातों को जानेंगे जिससे आज शायद कम ही लोग वाकिफ हैं।
2 of 11
नूतन
- फोटो : सोशल मीडिया
नूतन का जन्म 24 जून 1936 को एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनकी मां का नाम शोभना सामर्थ और पिता का कुमारसेन सामर्थ था। उनकी मां एक अभिनेत्री थीं जिसकी वजह से नूतन भी उनसे काफी प्रभावित थीं और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर खुद भी अदाकारा बनना चाहती थीं। लेकिन तब उनकी उम्र काफी कम थी।
3 of 11
nutan
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1950 में की थी जब वह स्कूल की छात्रा थीं। बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘नल दमयंती’ में उन्होंने काम किया था। इसी साल उन्हें फिल्म हमारी बेटी में काम करने का मौका मिल गया। ये फिल्म उनकी मां शोभना समर्थ ने ही बनाई थी। इस बीच उन्होंने अखिल भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वे विजेता बनीं। इस तरह मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली वह पहली अभिनेत्री बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
nutan
नूतन सादगी भरी एक सरल मिजाज वाली अभिनेत्री मानी जाती थीं। उन्हें ज़्यादा चमक धमक में नहीं देखा गया। लेकिन साड़ियों में लिपटी नूतन ने साल 1958 में अपनी ये छवि बिल्कुल बदल दी। दिल्ली का ठग नाम की फिल्म में उन्होंने अपने बोल्ड अवतार से सबको चौंका कर रख दिया। वहीं इसके बाद एक बार फिर से फिल्म सुजाता और बंदिनी में अपने गंभीर अभिनय से बोल्ड छवि को बदलकर रख दिया।
विज्ञापन
5 of 11
nutan
वहीं 9 साल बाद 1959 में नूतन की शादी लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी उनका फिल्मी सफर जारी रहा। बालिग होने तक नूतन ने ‘हमलोग’, ‘शीशम’, ‘परबत’ और ‘आगोश’ जैसी फिल्मों में काम कर लिया था। हालांकि इसके बाद वे लंदन चली गईं और लौटकर आईं तो ‘सीमा’ में विद्रोही नायिका की भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।