फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी बार मासी बनने पर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, शेयर की करीना के बचपन की तस्वीर

Sun, 21 Feb 2021 06:08 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor congratulates sister Kareena Kapoor Khan on second baby with unseen photo from their childhood
बच्चों संग रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram- @therealkarismakapoor

अभिनेत्री करिश्मा कपूर की खुशी का अभी कोई ठिकाना नहीं है। बहन करीना कपूर के दूसरे बेटे के जन्म पर पटौदी खानदान और कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। इस मौके पर परिवार वाले बधाइयां दे रहे हैं और भावुक हैं। करिश्मा कपूर ने भावनाओं से भरी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जब करीना खुद नवजात थीं और पापा की गोद में थीं।

Karisma Kapoor congratulates sister Kareena Kapoor Khan on second baby with unseen photo from their childhood
kareena kapoor, babita Shivdasani, karishma kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

करिश्मा ने नन्हीं करीना कपूर की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। पिता रणधीर कपूर करीना कपूर को गोद में लिए हुए हैं। बगल में बड़ी बहन करिश्मा कपूर बैठी हुई हैं। करीना उस छोटी उम्र में आंखे खोलकर अपने पापा को टुकुर-टुकुर निहार रही हैं। करिश्मा पिता के बगल में बैठकर क्यूट सी स्माइल के साथ कैमरे की तरफ झांक रही हैं। वहीं रणधीर कपूर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी हंसते हुए कैमरे में देख रहे हैं। यह वाकई करिश्मा के पुराने खजाने की बेहद खास तस्वीर है।

Karisma Kapoor congratulates sister Kareena Kapoor Khan on second baby with unseen photo from their childhood
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media

करिश्मा कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा ‘वह मेरी बहन है जब वह खुद नवजात थी और अब वह एक बार फिर से मां बन गई है!! और मैं एक बार फिर से मांसी बन गई हूं। बहुत उत्साहित हूं’। इसपर उनके फॉलोअर्स खूब बधाइयां दे रहे हैं। ढेर सारे कमेंट के साथ बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए यूजर्स ने कहा कि पूरे परिवार को मुबारकबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor congratulates sister Kareena Kapoor Khan on second baby with unseen photo from their childhood
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media

बता दें करीना कपूर ने रविवार को सुबह लगभग 9 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने सुबह 9 बजे के आसपास एक बच्चे को जन्म दिया है। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा।

विज्ञापन
Karisma Kapoor congratulates sister Kareena Kapoor Khan on second baby with unseen photo from their childhood
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर और सैफ अली खान चार साल के तैमूर के माता-पिता हैं। पिछले साल जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी उसके कुछ महीने बाद ही करिश्मा ने एक बूमरैंग पोस्ट किया था जिसमें उन्हें अपनी गर्भवती बहन के साथ शूट के लिए तैयार होना था। इसके बाद करिश्मा लगातार बहन करीना के साथ नजर आती रहीं। इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed