फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना ने दिया बेटे को जन्म तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स बोले- 'तैमूर की पॉपुलैरिटी खतरे में है'

Sun, 21 Feb 2021 05:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan fans blow up Twitter with Taimur memes as she welcomes second baby
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। पटौदी खानदान में एक और चिराग ने जन्म ले लिया है। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं, सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं, तैमूर अली खान के बड़े भैया बनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई हैं।

Kareena Kapoor Khan fans blow up Twitter with Taimur memes as she welcomes second baby
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
सैफ अली खान पत्नी करीना के साथ अस्पताल में हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर अली खान को देखा जा रहा है। बताया गया है कि तैमूर भी अस्पताल पहुंचे हैं। वीडियो के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें छोटे नवाब गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
 
Kareena Kapoor Khan fans blow up Twitter with Taimur memes as she welcomes second baby
सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Social Media
बता दें कि करीना कपूर की डिलीवरी की पुष्टि उनके घर वालों ने सोशल मीडिया के जरिए की। सैफ की बहन सबा अली खान और करीना की कजिन रिद्धिमा कपूर ने इसका एलान करते हुए ढेर सारी बधाई दी। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी शेयर करते हुए फैंस संग इसकी जानकारी साझा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan fans blow up Twitter with Taimur memes as she welcomes second baby
तैमूर - फोटो : Instagram
जबसे ये खबर सामने आई है सबकी नजरें खान और कपूर घराने पर टिकी हैं। वहीं दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। करीना के पिता रणधीर कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने नाना बनने पर अपनी खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan fans blow up Twitter with Taimur memes as she welcomes second baby
तैमूर
उधर, फैंस तैमूर के छोटे भाई और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे के नाम को लेकर कयास लगा रहे हैं। उनका कहना है कि करीना कपूर अपने दूसरे बेटे का नाम औरंगजेब रखेंगी। इसे लेकर ट्विटर पर औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। ट्रोल्स मीम्स बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed