छोटे पर्दे के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों खास वजह से चर्चा में हैं। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के डार्क सीक्रेट्स के बारे में बता रहे हैं। जिसमें कइयों ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। सभी कंटेस्टेंट्स के यह खुलासे इम्यूनिटी स्टोन पाने के लिए किए हैं। टीवी की मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
Bigg Boss 14: कविता कौशिक के साथ बचपन में टीचर ने की थी अश्लील हरकत, अभिनेत्री की मां को नहीं हुआ यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविता कौशिक ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया है कि जब वह छोटी थी तो उनके साथ एक शख्स ने अश्लील हरकत की थी। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि कविता कौशिश का ट्यूशन टीचर था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने टीचर की अश्लील हरकत के बारे में मां को बताया तो उनकी मां ने इस बात पर विश्वास ही नहीं किया था।
कविता कौशिक ने कहा, 'मैं 11 साल की थी और मेरी गणित बहुत कमजोर थी, मेरे लिए एक ट्यूशन टीचर लगाए गए। उनकी उम्र 65 साल या उससे भी ज्यादा थी। एक दिन शाम को जब वह ट्यूशन पढ़ाने आए तो मम्मी-पापा को किसी काम से बाहर जाना था। मम्मी-पापा के जाने के बाद वह जो बुजुर्ग गणित के टीचर थे, उन्होंने मुझसे न सिर्फ अश्लील बातें की, बल्कि मेरा शोषण करने की भी हर तरह से कोशिश की।'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इससे पहले कि कुछ बहुत बुरा होता, मैंने रोना-चींखना शुरू कर दिया और मैंने उन्हें धमकाया कि मैं यह सब अपने मम्मी-पापा को बता दूंगी। इस पर उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हारी बात कोई नहीं मानेगा। तुम्हारी मम्मी मुझ पर बहुत यकीन करती हैं और यह बोलकर वह चले गए। उसके बाद जब मम्मी-पापा आए तो मैंने मम्मी को बताया। उन्हें लगा कि मैं गणित पढ़ना नहीं चाहती हूं शायद इसलिए मैं यह कह रही हूं।'
कविता कौशिक ने आगे कहा, 'मम्मी ने मेरी बात का यकीन नहीं किया था। उसके बाद मैंने गणित कभी नहीं पढ़ी। क्योंकि मुझे गणित के हर सवाल में उस बुर्जुग इंसान का चेहरा दिखता था। मुझे हर बुर्जुग इंसान से नफरत हो गई थी। इस बात ने मुझे बहुत तोड़ा, लेकिन फिर मैंने अपने आप को मजबूत किया।' कविता कौशिक के इस खुलासे की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
पढ़ें: सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड ने बनवाया नया टैटू, इस तरह लिखवाया अभिनेत्री का नाम