{"_id":"6021f4708ebc3e6ffe794d9c","slug":"bigg-boss-14-mid-week-eviction-know-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: हफ्ते के बीच में एविक्शन से शो में आया ट्विस्ट, निक्की-राखी नहीं घर का ये सदस्य हुआ बेघर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: हफ्ते के बीच में एविक्शन से शो में आया ट्विस्ट, निक्की-राखी नहीं घर का ये सदस्य हुआ बेघर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली, राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 में सोमवार को कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने उनके करीबी और दोस्त पहुंचे। अली गोनी को सपोर्ट के लिए जैस्मीन भसीन आईं। वह घर के सभी सदस्यों के बारे में अली गोनी और राहुल वैद्य को अपनी राय देती हैं। इस बीच जैस्मीन और अली अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।
2 of 5
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक
- फोटो : कलर्स टीवी
रुबीना दिलैक को सपोर्ट करने उनकी बहन ज्योतिका दिलैक आती हैं, वहीं निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू, राहुल वैद्य के लिए तोशी सबरी, अभिनव शुक्ला के लिए राहुल महाजन और राखी सावंत के लिए विंदू दारा सिंह सपोर्ट के लिए पहुंचे हैं।
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : कलर्स टीवी
कंटेस्टेंट के करीबियों के लौटने से घर में रौनक लौट आती है और सभी एक साथ बैठकर बातें करते हुए नजर आते हैं। सभी कनेक्शन एक हफ्ते के लिए घर में रहेंगे। दो हफ्ते बाद ही बिग बॉस 14 का फिनाले होने वाला है, ऐसे में कंटेस्टेंट अपने गेम को कैसे मजबूत कर सकते हैं उनके करीबी बताएंगे।
एपिसोड के आखिर में सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा। बिग बॉस के एलान के बाद घरवाले हैरान रह जाते हैं। यहां ट्विस्ट इससे आया कि इसका अधिकार घर में पहुंचे कंटेस्टेंट के करीबियों को दिया जाएगा। वह यह बताएंगे कि इस हफ्ते किसे घर से बेघर होना चाहिए। प्रोमो में राखी सावंत और निक्की तंबोली रोती हुई नजर आती हैं। हालांकि दोनों में से कोई बेघर नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : कलर्स टीवी
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक अभिनव शुक्ला एविक्ट हो गए हैं। इस तरह अब घर में रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, एजाज खान की जगह पहुंचीं देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत बचे हैं। हालांकि यह तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा कि वाकई कौन बेघर हुआ है। अभिनव के जाने की खबर सुनकर ट्विटर पर #AbhinavShukla टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस का कहना है कि वह टॉप 5 के लिए डिजर्व करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।