{"_id":"5fa66a0c3e9e3e398d68bb17","slug":"bigg-boss-14-pavitra-punia-accused-eijaz-khan-to-copy-season-13-contestant-sidharth-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या एजाज खान कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी? पवित्र पुनिया बोलीं- 'जन्मों में भी नहीं बन पाएगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या एजाज खान कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी? पवित्र पुनिया बोलीं- 'जन्मों में भी नहीं बन पाएगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 07 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram: colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 13 ने कई मायनों में मिसाल कायम की लेकिन सीजन 14 को शुरुआत से ही सीजन 13 की कॉपी माना जा रहा है। बिग बॉस के सीजन 13 के कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, आसिम रियाज ये सभी लोग काफी सुर्खियों में रहते थे। इनमें सबसे ज्यादा लाइम लाइट में रहते थे सिद्धार्थ शुक्ला। अब सीजन 14 के एक कंटेस्टेंट की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है।
2 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : कलर्स टीवी
ये कंटेस्टेंट हैं एजाज खान। दरअसल बीते दिनों बिग बॉस के घर में आईं FIR फेम अभिनेत्री कविता कौशिक ने एजाज पर आरोप लगाया था कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी कर रहे हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ एजाज को लेकर अभिनेत्री पवित्र पुनिया ने भी कहा है।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : कलर्स टीवी
दरअसल बीते एक एपिसोड में पवित्र पुनिया और एजाज खान का झगड़ा हुआ था। दोनों एक- दूसरे पर जमकर आरोप- प्रत्यारोप लगाते हैं। इसी बीच पवित्र ने एजाज खान पर सिद्धार्थ शुक्ला जैसा बनने की कोशिश करने और उन्हें कॉपी करने का आरोप लगाया। पवित्र ने एजाज पर कमेंट करते हुए कहा, 'सिद्धार्थ बनेगा यह। सिद्धार्थ ने सिखाया इसे, सिद्धार्थ इसके जैसा एहसान फरामोश, लीचड़ नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram/colorstv
आगे पवित्र कहती हैं, 'उसके (सिद्धार्थ) जैसा जन्मों में भी नहीं बन पाएगा यह। पहले खुद तो खेल, पहले खुद को दिखा फिर दूसरों को कॉपी करना।' बिग बॉस के सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को उनके गुस्सैल रवैये के लिए पहचाना जाता था। इस सीजन की शुरुआत से ही एजाज भी उसी तरह से अग्रेशन दिखा रहे हैं। जिसे देख वाकई लग रहा है कि सीजन 14 के कंटेस्टेंट्स सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स को कॉपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Social Media
इससे पहले शो की एक्स कंटेस्टेंट सारा गुरपाल पर सीजन 13 की कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल की कॉपी करने का आरोप लगा था। वहीं एजाज खान पर जब कविता ने आरोप लगाया था तब एजाज ने सफाई देते हुए कहा था कि, 'मैं किसी को कॉपी नहीं कर रहा हूं। हां, हम दोनों में समानताएं हो सकती हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।