रियलिटी बिग बॉस 14 में हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार में शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। साथ ही बहुत बार कई कंटेस्टेंट्स को समझाते भी हैं। शनिवार को होने वाले वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान अभिनव शुक्ला की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। सलमान ने उनकी यह क्लास कप्तान बनने के बारे में बात करने को लेकर लगाई है।
Bigg Boss 14: सलमान खान ने लगाई इस कंटेस्टेंट की क्लास, कहा- 'आपको कटोरा लेकर भीख मांगने...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी चैनल बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया गया है। यह वीडियो प्रोमो शनिवार को होने वाले वीकेंड के वार का है। इस वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है सलमान खान अभिनव शुक्ला की क्लास लगा रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अभिनव शुक्ला को बिग बॉस 14 का कप्तान बनाने वाली बात का जिक्र करते हैं।
सलमान खान अभिनव से कहते हैं कि अभिनव आपने घरवालों से कहा कि मुझे घर का कप्तान बना दो मैं रुबीना दिलैक का बचा लूंगा। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि इससे क्या होता है आप बच जाते हो और रुबीना सबके सामने आ जाती हैं। आप पतली गली से निकल रहे हो और रुबीना नॉमिनेट हो रही हैं। सलमान की इस बात पर अभिनव अपनी असहमति जताते हैं।
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि इसके बाद सलमान खान अभिनव से कहते हैं कि आपको एक कटोरा लेकर भीख मांगने की जरूरत नहीं है। एक पत्नी अपने पति की बात नहीं मानेगी तो कैसा दिखाई देगा। इसके बाद रुबीना दिलैक अपना पक्ष रखते हुए कहती हैं कि मैं बहुत चीजों को लेकर अपनी असहमति जताती हूं लेकिन मैं असमंजस में फंस जाती हूं।
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक इसको खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते गुरुवार के एपिसोड में अभिनव ने रुबीना को अपनी दोस्त जैस्मीन भसीन के साथ गेम प्लान पर चर्चा करने के लिए समझाया था। उन्होंने उनसे कहा था कि बिग बॉस के घर के अंदर रहना सही नहीं है, लेकिन सही फैसला लेना है। इस बात को लेकर लंबी चर्चा हुई थी।
पढ़ें: दो वक्त की रोटी के लिए भारती सिंह को करना पड़ता था काफी संघर्ष, फिर इस तरह बनीं मशहूर कॉमेडियन