फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' का प्रोमो शूट करने नहीं पहुंचे सलमान खान, एक झलक पाने के लिए राह ताकते रहे प्रशंसक

Wed, 16 Sep 2020 09:32 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 16 Sep 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan had not reached at Bigg Boss Season 14 promo shoot
सलमान खान - फोटो : twitter

टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का एक प्रोमो हाल ही में रिलीज कर के निर्माताओं ने इस शो के प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। इस उत्साह को और ऊंचा करने के लिए निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वह शो का एक और प्रोमो शूट करेंगे जिसके लिए बुधवार यानी 16 सितंबर की तारीख तय की गई थी। 

Bigg Boss 14 Salman Khan had not reached at Bigg Boss Season 14 promo shoot
सलमान खान - फोटो : file photo

अभिनेता सलमान खान इस प्रोमो की शूटिंग के लिए मुंबई के पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट, जुहू में पहुंचने वाले थे। लेकिन, जब सलमान नहीं पहुंचे तो शूटिंग को रद्द करना पड़ा। मुंबई में सुबह से ही तमाम खबरें आ रही थीं। कि सलमान खान अपने इस शो के एक प्रोमो की शूटिंग बुधवार को करने वाले हैं। इन खबरों के बाद उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ रही। 

Bigg Boss 14 Salman Khan had not reached at Bigg Boss Season 14 promo shoot
सलमान खान - फोटो : file photo

सलमान के होटल पहुंचने का वक्त दोपहर दो बजे का निश्चित किया गया था। निर्माताओं ने शूटिंग के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों का ध्यान रखा और सारी तैयारियां सरकार के कोरोना वायरस संबंधी जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कीं। लेकिन, सभी तैयारियां तब धरी की धरी रह गईं जब सलमान खान शूटिंग करने ही नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan had not reached at Bigg Boss Season 14 promo shoot
सलमान खान - फोटो : file photo

इससे शूटिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों समेत सलमान की एक झलक पाने के लिए बेकरार उनके प्रशंसक भी शूटिंग स्थल से निराश लौटे। अमर उजाला ने इस शो के करीबी सूत्रों से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो पता चला कि इस शो का प्रोमो बुधवार को ही शूट होना था और इसके लिए तारीख भी पहले से ही तय कर रखी थी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan had not reached at Bigg Boss Season 14 promo shoot
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हालांकि, शूटिंग के लिए जगह देखने जब शो की टीम पहुंची तो बात नहीं बनी। इस वजह से बुधवार को होने वाली शूटिंग को रद्द कर दिया गया। शो के लिए प्रोमो तो शूट होना है इसलिए निर्माता अब इसके लिए नई तारीख तय करेंगे। बता दें कि हाल में ही रिलीज हुए प्रोमो के अनुसार यह शो टीवी पर तीन अक्टूबर से शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए सलमान खान एक अक्टूबर से शूटिंग शुरू कर देंगे।

पढ़ें: सिद्धार्थ पिठानी का बड़ा बयान, दिशा सालियान की मौत के बारे में जानकर बेहोश हो गए थे सुशांत, सताने लगा था डर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed