{"_id":"6160840d8ebc3e625240e4e9","slug":"bigg-boss-15-argument-between-karan-kundra-and-afsana-khan-said-punjabs-name-mixed-in-the-soil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और अफसाना खान के बीच हुई बहसबाजी, कहा- मिट्टी में मिला दिया पंजाब का नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और अफसाना खान के बीच हुई बहसबाजी, कहा- मिट्टी में मिला दिया पंजाब का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा और अफसाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ ओटीटी से सीधा 'बिग बॉस 15' में आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं, जो घर के अंदर रह रहे हैं। हालांकि, प्रतीक के कारण लगातार घर का माहौल गरमाया हुआ है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को घर में लगातार झगड़े और बहसबाजी देखने को मिल रही है।
इसी क्रम में आज के एपिसोड में करण कुंद्रा और अफसाना खान एक- दूसरे से बहसबाजी करते नजर आए। दरअसल, प्रतीक शो शुरू के बाद से ही लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसकी वजह से सभी घर वाले उनके खिलाफ हो गए है। आज के एपिसोज में प्रतीक ने एक बार फिर से प्रतीक ने ऐसी हरकत की जिससे घरवालों के सब्र का बांध टूट गया। वहीं, प्रतीक के नियम तोड़ने पर करण कंद्रा, विशाल कोटयाल समेत अन्य जंगलवासी मुख्य घर से गद्दे उठाकर ले आए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बिग बॉस के नियम के अनुसार जंगल में रहने वाले सदस्यों को दिए गए सीमित संसाधन में अपना गुजारा करना है। इसके तहत जंगल वासियों को सोने के लिए गद्दा भी नहीं दिया गया है। हालांकि, प्रतीक के बार-बार नियम तोड़ने पर अब जंगल वासी भी घर के नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
अफसाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी के चलते जंगल वासी मुख्य घर से सोने के लिए गद्दे उठा लाए और सभी जंगल वासियों को गद्दे दे दिए। लेकिन अफसाना खान ने अपने बिस्तर से गद्दा हटा कर रख दिया और कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं। इतना ही नहीं उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए बिग बॉस से यह कहा कि इन सब में उनका कोई हाथ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अफसाना की यह हरकत देख कर उन पर काफी नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं कि मैंने पंजाब का जो नाम रोशन किया है वह तुमने इस हरकत से मिट्टी में मिला दिया। इस पर अफसाना कहती है कि उन्हें नहीं पता था कि क्या चल रहा है इसीलिए उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी बढ़ जाती है और करण वहां से चले जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आज के एपिसोड में प्रतीक एक बार फिर नियम तोड़ते नजर आए। दरअसल, बीते एपिसोड में विश्वसुंदरी द्वारा दिए गए मैप और अपने बैग को पाने के लिए प्रतीक ने बाथरूम की पेचकस से बाथरूम की कुंडी तोड़ दी। उस वक्त विधि पंडया बाथरूम में शावर ले रही थीं और ये बात जब घरवालों को पता चली तो हर किसी ने प्रतीक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।