फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: कैप्टेंसी टास्क को लेकर शमिता शेट्टी और उमर रियाज में हुई बहसबाजी, शमिता ने कही यह बात

Thu, 28 Oct 2021 01:04 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Shamita Shetty and Umar Riaz argue about the captaincy task Shamita said umar aggressive person
शमिता शेट्टी और उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका हैं। हालांकि, इस सीजन घरवालों को अब तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही बतौर कैप्टन मिले हैं। ऐसे में अब शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बाद घर में तीसरे कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया था। आज के एपिसोड में एक बार फिर शो के चौथे हफ्ते में कैप्टन बनने के लिए घरवालों के बीच जारी रेस देखने को मिली। 

टास्क के तहत बिग बॉस ने घर में दो टीमें बनाई थी। जिसमें एक-एक करके दोनों टीमों को गार्डन एरिया में बने हुए ‘लव कैप्टन’ के वर्ड के अंदर खड़े होना था और दूसरी टीम को उन्हें उस वर्ड से कुछ भी करके बाहर निकालना था। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में टीम टू यानी निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल, राजीव अदातिया, मायशा अय्यर और प्रतीक सहजपाल वर्ड के अंदर खड़े नजर आए। 

Bigg Boss 15: Shamita Shetty and Umar Riaz argue about the captaincy task Shamita said umar aggressive person
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीम के सदस्यों को वर्ड से बाहर निकालने की कोशिश करते हुए पहली टीम के सदस्य यानी उमर, विशाल, ईशान, अकासा, जय भानूशाली ने सबसे पहले राजीव अदातिया को निशाना बनाया। राजीव को वर्ड से बाहर निकालने के लिए उमर और जय राजीव उनपर साबुन लगाते नजर आए। हालांकि साबुन लगाते समय पानी के इस्तेमाल की वजह से उन्हें विरोधी टीम की नाराजगी भी सहनी पड़ी।

Bigg Boss 15: Shamita Shetty and Umar Riaz argue about the captaincy task Shamita said umar aggressive person
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, टास्क के नियम के अनुसार सदस्यों को वर्ड से बाहर निकालने के लिए किसी भी तरह के तरल पदार्थ का इस्तेमाल करना मना था। ऐसे में पानी में साबुन डुबोकर राजीव को लगाने पर शमिता ने इसका विरोध किया। जिस पर अकासा और उमर ने यह कहकर अपना पक्ष रखा के उन पर भी बर्फ का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Shamita Shetty and Umar Riaz argue about the captaincy task Shamita said umar aggressive person
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि बार-बार नियम के खिलाफ जाकर राजीव को परेशान करने पर शमिता उमर पर भड़क गईं। इस दौरान उन्होंने उम्र को धमकी तक दे डाली कि अगर वह नियम के मुताबिक टास्क नहीं करेंगे तो उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा। ऐसे में शमिता की बात सुन उमर भी उन पर काफी बिगड़ जाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Shamita Shetty and Umar Riaz argue about the captaincy task Shamita said umar aggressive person
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच बहसबाजी के दौरान शमिता हाथ दिखाकर उमर को टास्क से बाहर करने की बात कहती है। जिस पर हाथ दिखाने से नाराज उमर उन्हें उंगली नीचे रखने की चेतावनी देते हैं। इसके बाद शमिता भी उमर के इस व्यवहार पर कहती है कि वह काफी गुस्सैल मिजाज के हैं। शमिता कि इस बात का जवाब देते हुए उमर चिल्ला कर कहते हैं कि वह काफी गुस्सैल है। हालांकि बाद में अपने व्यवहार की वजह उमर को टास्क से कुछ घंटों के लिए डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed