फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के खिलाफ अली फजल ने उठाई आवाज, शो से बाहर करने की मांग की

Tue, 18 Oct 2022 05:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Oct 2022 05:52 PM IST
सार

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही विवादों में बना हुआ है। दरअसल शो के इस सीजन में निर्देशक साजिद खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Ali Fazal demanded the makers to evict sajid khan from the show
साजिद खान, अली फजल - फोटो : Social media

टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरुआत से ही विवादों में बना हुआ है। दरअसल शो के इस सीजन में निर्देशक साजिद खान बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। ऐसे में साजिद खान को शो का हिस्सा बनाने की वजह से कई लोग शो और कलर्स टीवी का विरोध कर चुके हैं। मीटू के आरोपी रहे साजिद को शो से निकालने के लिए ना सिर्फ कई अभिनेत्रियां बल्कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी सूचना प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी। इसी बीच अब मनोरंजन जगत का एक और सितारा साजिद के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है।

Bigg Boss 16: Ali Fazal demanded the makers to evict sajid khan from the show
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

जाने-माने अभिनेता अली फजल ने हाल ही में साजिद खान को बिग बॉस 16 से निकाले जाने का समर्थन किया है। अभिनेता ने अपनी बात के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी शेयर की है। आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी में उन्हें एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा नजर आ रहा है- साजिद खान को बिग बॉस से अभी बाहर निकालो। साथ ही इसमें साजिद खान की फोटो भी नजर आ रही है, जिसे मीटू वाले हाथ लाइटर से जलाते दिख रहे हैं।

Deepika Padukone: साउथ में जलवा दिखाने को तैयार दीपिका, राजामौली की फिल्म में महेश बाबू संग करेंगी काम!

Bigg Boss 16: Ali Fazal demanded the makers to evict sajid khan from the show
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जब से साजिद खान इस शो का हिस्सा बने हैं, लगातार कई सेलिब्रिटी उनके खिलाफ अपनी आवाज मुखर कर चुके हैं। सिंगर सोना महापात्रा से लेकर उर्फी जावेद समेत कई कलाकारों ने साजिद खान को शो का हिस्सा बनाने का विरोध करते हुए अपने बयान दिए। इतना ही नहीं खुद साजिद पर मीटू का आरोप लगाने वाली शर्लिन चोपड़ा ने भी इस सिलसिले में सलमान खान से सवाल किए थे। इससे पहले बीते दिनों भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने भी साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए थे।
 

Bhojpuri: कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती थीं ये अभिनेत्रियां, फिर अचानक हो गईं पर्दे से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Ali Fazal demanded the makers to evict sajid khan from the show
रानी चटर्जी, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री ने साजिद खान के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि डायरेक्टर ने उन्हें घर बुलाकर उनसे अश्लील बातें की थी और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की थी। रानी चटर्जी ने यह भी बताया कि साजिद खान ने उन्हें आइटम डांस के लिए मिलने बुलाया था और उसी दौरान उन्होंने एक्ट्रेस से कई गलत सवाल पूछे थे, जिनका काम से कोई मतलब नहीं था। साजिद खान के खिलाफ लगातार उठ रही आवाज के बाद अब शो के मेकर्स क्या फैसला करेंगे इसका सभी को इंतजार है।

Priyanka Chopra: केन्या के बच्चों की हालत देख दहला प्रियंका का दिल, ग्लोबल आइकॉन ने वीडियो के जरिए मांगा फंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed