'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो में कई नामचीन सितारों ने एंट्री ली है। लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो बिग बॉस के घर में ही नहीं बाहर भी सभी का दिल जीत रहा है। हम बात कर रहे हैं क्यूट सी स्माइल से लोगों को अपना बनाने वाले अब्दु रोजिक की। तजाकिस्तान के रहने वाले 19 साल के अब्दु दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं।
Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों बिग बॉस के घर में अब्दु रोजिक के जूतों की कीमत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जो भी अब्दु के जूतों की कीमत जान रह था वह उसे चोरी करने की ही बात कर रहा था। दरअसल, अब्दु के 40 हजार डॉलर के सोने के जूते की कीमत जान कंटेस्टेंट के होश उड़ गए थे। हालांकि बाद में अब्दु बताते हैं कि यह पांच हजार डॉलर (चार लाख दस हजार रुपये) के हैं और उन्हें छुपा देते हैं। इतने महंगे जूतों के बारे में जानने के बाद आप भी जरूर हैरान हो गए होंगे। तो चलिए जानते हैं कि 19 साल के अब्दु कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर कब दस्तक देगी हाउसफुल 5? रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक यहां जानें सभी अपडेट
अब्दु रोजिक अपने गानों की वजह से दुनियाभर में स्टार बन चुके हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके हजारों सब्सक्राइबर हैं। 3 सितंबर 2003 को तजाकिस्तान में जन्मे अब्दु को बचपन से ही रिकेट्स नामक बीमारी है और आर्थिक तंगी की वजह से उनका परिवार इलाज नहीं करा सका था। ऐसे में उनका कद छोटा ही रह गया, लेकिन टैलेंट के मामले में वह पहले से ही धनी रहे हैं। वहीं, आज अब्दु एक दिन में लाखों की कमाई करते हैं।
Bollywood Gossips: एक-दो नहीं 23 बार लिखा गया था DDLJ का यह मशहूर गाना, 24वीं कोशिश में फाइनल हुए थे बोल
अब्दु रोजिक अपने रैप सॉन्ग 'ओही दिली जोर' से वर्ल्ड फेमस हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, उनके पास 10 साल के लिए अबू धाबी का गोल्डन वीजा भी है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 2022 के अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया और ब्रांड्स से भी कमाई करते हैं और अब जल्द ही वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रहे हैं।
Amitabh Bachchan: रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी