फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: घरवालों की नजरों में 'फुसकी बम' निकलीं यह कंटेस्टेंट, 'बिग बॉस' की क्वीन बनीं निम्रत कौर

Tue, 25 Oct 2022 12:03 AM IST
New Delhi Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestants told Tina Dutta Phuski bomb front of karan johar and queen nimrat kaur ahluwalia
टीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने मजेदार गेम के साथ आगे बढ़ रहा है। शो का हर एक दिन काफी धमाकेदार होता है, जिसमें वीकएंड का वार भी शामिल है, जो इस बार सोमवार तक चला। 'सोमवार का वार' को करण जौहर होस्ट करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब सारे गेम खेले। करण जौहर के एक टास्क में घरवालों ने मिलकर टीना दत्ता को 'फुसकी बम' का टैग दे दिया, जिसका टीना ने भी करारा जवाब दिया।

Bigg Boss 16 contestants told Tina Dutta Phuski bomb front of karan johar and queen nimrat kaur ahluwalia
निम्रत कौर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया

हुआ यूं कि करण जौहर ने टीना दत्ता और निम्रत कौर अहलूवालिया के बीच एक टास्क करवाया, जिसमें सभी घरवालों को एक-एक करके आगे आना था और बताना था कि इन दोनों में से उन्हें कौन 'फुसकी बम' लगता है। इस टास्क में घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स टीना दत्ता का नाम लेते हैं, जिस वजह से वह 'बिग बॉस 16' की फुसकी बम बन जाती हैं। टीना के चेहरे पर 'फुसकी' का स्टिकर गोरी नागौरी, सौंदर्या शर्मा, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और साजिद खान ने चिपकाया था। 
 

Bigg Boss 16 contestants told Tina Dutta Phuski bomb front of karan johar and queen nimrat kaur ahluwalia
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

टीना दत्ता का जवाब
हालांकि, प्रियंका चहर, अंकित गुप्ता, सुंबुल तौकीर 'फुसकी बम' का टैग निम्रत कौर को देते हैं। इस टास्क में टीना दत्ता को 'फुसकी' का टैग देने वाले कंटेस्टेंट्स ने कहा कि टीना अब तक घर में फटी नहीं हैं। वह बहुत शांत रहती हैं। वहीं, निम्रत कौर समय-समय पर अपना गुस्सा भी दिखा चुकी हैं। कंटेस्टेंट्स की इन बातों पर टीना दत्ता कहती हैं कि उन्हें चिल्लाकर बात करना या फिर एक-दूसरे से तू में बात करना पसंद नहीं है। जरूरी नहीं है कि चिल्लाने से ही उनकी आवाज आएगी। इन लोगों को ऐसा लगता है तो वह कुछ नहीं कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 contestants told Tina Dutta Phuski bomb front of karan johar and queen nimrat kaur ahluwalia
मान्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मान्या सिंह हुईं घर से बाहर
बता दें कि 'बिग बॉस 16' से एक और एविक्शन हो गया है। इस सोमवार मान्या सिंह 'बिग बॉस' से बाहर हो चुकी हैं। करण जौहर ने उनके नाम का एलान किया था। हालांकि, मान्या पहले ही यह बात मान चुकी थीं कि वह इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगी। वहीं, शालिन भनोट और सुंबुल तौकीर इस हफ्ते सुरक्षित रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed