फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: विक्की कौशल ने कटरीना को बताया 'घर की लक्ष्मी', दिवाली पर खास तस्वीर शेयर कर लिखी खूबसूरत बात

Mon, 24 Oct 2022 09:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Oct 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal First Diwali with Katrina Kaif Shared beautiful Photo on Social Media
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे इस साल दिवाली को बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मना रहे हैं। इस साल कुछ सेलेब्स के लिए रोशनी का त्योहार और भी ज्यादा खास है क्योंकि वह शादी के बाद पहली बार दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इनमें विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी शामिल हैं। दोनों की साथ में यह पहली दिवाली है। इस मौके पर विक्की ने अपनी पत्नी कटरीना के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है।


Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात

Vicky Kaushal First Diwali with Katrina Kaif Shared beautiful Photo on Social Media
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में विक्की और कटरीना माता लक्ष्मी की पूजा करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों को सिंपल एथनिक लुक में देखा जा सकता है। कटरीना ने गुलाबी सलवार के साथ एक सफेद कुर्ता पहना है और उनके सिर पर पीले रंग का दुपट्टा है। वहीं, विक्की को सफेद कुर्ता पायजामा में देखा जा सकता है।
Photos of the Day: शिमरी साड़ी में जान्हवी ने बरपाया कहर और कियारा की दिलकश अदा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Vicky Kaushal First Diwali with Katrina Kaif Shared beautiful Photo on Social Media
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

उनके इस पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, निमरत कौर और कई सितारों ने हार्ट इमोजी शेयर किया है। इसके अलावा फैंस को भी यह तस्वीर पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत सुंदर' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शुभ दीपावली...आपके परिवार में खुशियां प्यार और मां लक्ष्मी का वास हो दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!' इसके अलावा और भी यूजर्स इस फोटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Nysa Devgn: दिवाली पार्टी में नीसा देवगन का लुक देख हैरान हुए लोग, ट्रोल कर पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal First Diwali with Katrina Kaif Shared beautiful Photo on Social Media
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीती रात विक्की कौशल और कटरीना को अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस काली साड़ी में दिखी थीं जबकि विक्की एथनिक लुक में नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही 'फोन भूत' में नजर आने वाली है। फिल्म में वह भूत बनकर लोगों को हंसाती नजर आने वाली हैं। वहीं विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में लीड रोल में दिखेंगे।

Filmy Wrap: 'बिग बॉस' होस्ट कर फंसे करण और पत्नी को सरेआम किस करते दिखे कपिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed