Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में शहनाज और गुरु एक-दूसरे का हाथ थामे बहुत ही प्यार से डांस कर रहे हैं। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी पूरे भारत में है। फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। शहनाज गिल अपनी चुलबुली अदाओं और कमाल की आवाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यही कारण है की उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अब वह जल्द ही बड़े बजट की फिल्मों और बड़े स्टार्स के साथ भी नजर आने वाली हैं।
Nysa Devgn: दिवाली पार्टी में नीसा देवगन का लुक देख हैरान हुए लोग, ट्रोल कर पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शहनाज और गुरु एक-दूसरे का हाथ थामे मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। इन दोनों के बीच केमिस्ट्री को देख लोग माशा अल्लाह बोले जा रहे हैं। वीडियो में इन दोनों का प्यार देख कर सोशल मीडिया यूजर्स फुले नहीं समा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दो पंजाबी एक साथ, ये हुई ना बात।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, शहनाज और गुरु साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं।’
Photos of the Day: शिमरी साड़ी में जान्हवी ने बरपाया कहर और कियारा की दिलकश अदा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
View this post on Instagram
गुरु और शहनाज की केमिस्ट्री के अलावा इस वीडियो में शहनाज के लुक ने भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। शहनाज हमेशा की तरह अपने इस लुक में बहुत प्यारी लग रही हैं। शहनाज गिल ने नेकलाइन ब्लाउज के साथ घाघरा स्टाइल स्कर्ट में कैरी किया है, जिसमें वह बेहद स्टनिंग दिख रहीं है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ स्टोन ज्वैलरी को कैरी किया है