डिजिटल जमाने में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं....
Photos of the Day: शिमरी साड़ी में जान्हवी ने बरपाया कहर और कियारा की दिलकश अदा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। बहुत कम समय में उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। प्रशंसकों को उनके सोशल मीडिया पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाले के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Photo: नेहा और रोहनप्रीत की एनिवर्सरी पर टोनी कक्कड़ ने शेयर की खास तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके अदाएं अक्सर लोगों को घायल कर देते हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में कियारा डीप नेक वी शेप ब्लाउज और ब्लू लहंगे में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Diwali 2022 Special: फिल्मों में भी कम हो गए बारूद के धमाके, पिस्तौल से नहीं निकलती गोली, पढ़िए आखिर क्यों?
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। आज उन्होंने खास अंदाज में लोगों को दिवाली का शुभकामना दी है। उन्होंने अपनी सुंदर तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'दिवाली साल में तीन बार क्यों नहीं हो सकती...हैप्पी दिवाली।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि दिवाली के मौके पर वह पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। ताजा तस्वीरों में ट्रेडिशनल ड्रेस में वह काफी सुंदर लग रही हैं। साथ ही उन्होंने हिंदी में कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हर खुशी, खुशी मांगे आपसे, हर जिंदगी, जिंदगी मांगे आपसे, इतना उजाला हो आपके जीवन में, कि दीया भी रोशनी मांगे आपसे, दीपावली की शुभकामनाएं।'