फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: वीकएंड के वार में होगा घमासान, आमने-सामने होंगे कंटेस्टेंट्स के पेरेंट्स, सलमान लगाएंगे क्लास

Fri, 25 Nov 2022 04:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 25 Nov 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Salman khan Shukravaar ka vaar shalin bhanot tina datta parents flare up on sumbul touqeer father
कंटेस्टेंट्स पेरेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' का इस बार का 'शुक्रवार का वार' बहुत खास होने वाला है। बिग बॉस हर 'वीकएंड का वार' में अपने दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस 'वीकएंड का वार' में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ उनके पैरेंट्स की भी क्लास लगाएंगे, जो दर्शकों को एकदम हतप्रभ कर देगा।

Bigg Boss 16 Salman khan Shukravaar ka vaar shalin bhanot tina datta parents flare up on sumbul touqeer father
बिग बॉस 16 (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते एपिसोड में बिग बॉस घरवालों को सुम्बुल तौकीर खान और उनके पापा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सुनाते हैं, जिससे घर का माहौल गर्म हो जाता है। सुम्बुल और उनके पिता के बीच हुई बातचीत को सुनकर शालीन और टीना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह बिग बॉस के सामने यह मुद्दा उठाते हैं कि एक ही कंटेस्टेंट के घरवालों को बार-बार मौका क्यों दिया जा रहा है? इसके बाद जो बिग बॉस ने किया, वह दर्शकों के दिलों की धड़कने बढ़ा देगा। बिग बॉस जो कि अपने अप्रत्याशित कदमों के लिए जाने जाते हैं, ने इस बार शालीन, टीना और सुम्बुल के पेरेंट्स को स्टेज पर आमने-सामने खड़ा कर दिया, जिसके बाद तीनों में जमकर घमासान हो गया।

Bigg Boss 16 Salman khan Shukravaar ka vaar shalin bhanot tina datta parents flare up on sumbul touqeer father
बिग बॉस 16 (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी के लिए टास्क हुआ था और आज रात इसका रिजल्ट आने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एपिसोड बहुत शानदार होने वाला है। इस एपिसोड में सलमान खान के साथ सुम्बुल के पापा, टीना की मां, और शालीन के मां-पापा दिखाई देने वाले हैं। और फिर होती है इन सबके बीच जमकर बहस। वहीं बीच-बीच में सलमान खान भी अपने गुस्से का तड़का लगाते हुए नजर आते हैं, जिससे एपिसोड में ड्रामा और बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Salman khan Shukravaar ka vaar shalin bhanot tina datta parents flare up on sumbul touqeer father
सलमान खान, सुम्बुल के पिता - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान, सुम्बुल के पापा से नाराज होते हैं और बोलते हैं कि आपने बीमारी का बहाना करके अपनी बच्ची से बात करने की कोशिश की, यह गलत है। वहीं, शालीन के पापा भी सलमान की हां में हां मिलाते हैं। इसके बाद सुम्बुल के पापा टीना के गलत शब्दों के लिए उनसे माफी मांगने की बात कहते हैं, जिस पर टीना की मां भड़क उठती हैं और बोलती हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को किसी स्कूल में नहीं बल्कि बिग बॉस में भेजा है। यहां सब गेम खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Salman khan Shukravaar ka vaar shalin bhanot tina datta parents flare up on sumbul touqeer father
टीना की मां, सुम्बुल के पापा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, टीना की मां सुम्बुल के पापा द्वारा उनकी बेटी को कहे गए शब्दों पर एतराज जताती हैं। वे बताती हैं देश में बेटियों को लक्ष्मी समझा जाता है जबकि आप दूसरों की बेटी को अपशब्द कैसे कह सकते हैं। वहीं शालीन के पापा भी सुम्बुल के पापा की बीमारी वाली बात को निशाना बनाते हैं और बोलते हैं कि आपको देखकर नहीं लगता कि आप आईसीयू से आ रहे हैं। इस तरह तीनों के पेरेंट्स और सलमान खान की आपस की तू-तू-मैं-मैं...लगता है इस वीकएंड का वार वाले एपिसोड को बेहद इंटरेस्टिंग बनाने वाली है। अब देखना होगा कि यह एपिसोड दर्शकों को कितना पसंद आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed