फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2: अजय-तब्बू की जोड़ी ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं ये जोड़ियां, दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म

Fri, 25 Nov 2022 03:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Nov 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Superhit On Screen Jodi Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu Shahrukh Khan Kajol Akshay Kumar Katrina Kaif
तब्बू, अजय देवगन, काजोल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दृश्यम 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और अब यह 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी हैं। बड़े पर्दे पर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी 'दृश्यम 2' से पहले भी पहले भी कई बार धमाल मचा चुकी है। वहीं, बॉलीवुड में इनके अलावा भी ऐसी कई जोड़िया हैं, जो एक साथ बहुत सी सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। दर्शक भी इन जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसे ही कुछ सुपरहिट जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Superhit On Screen Jodi Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu Shahrukh Khan Kajol Akshay Kumar Katrina Kaif
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन-तब्बू
‘दृश्यम 2’ की यह जोड़ी अब जल्द ही ‘भोला’ में भी साथ नजर आने वाली है। ‘भोला’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला है। वहीं, इससे पहले दोनों ‘विजयपथ’,’हकीकत’, ‘दृश्यम’, ‘दे दे प्यार दे’ सहित सात फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया प्रदर्शन किया था।

Malaika Arora: चलती ट्रेन पर 'छैंया छैंया' शूट करना नहीं था आसान, मलाइका की इस बात से डरे हुए थे शाहरुख खान

Bollywood Superhit On Screen Jodi Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu Shahrukh Khan Kajol Akshay Kumar Katrina Kaif
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-काजोल
शाहरुख खान और  काजोल  की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ी है। दोनों ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माइ नेम इज खान’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं, जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं। आखिरी बार यह जोड़ी 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थी।

Anushka-Virat: बेहद आलीशान है अनुष्का-विराट का 13 करोड़ वाला बंगला, इस सितारे की एक्स वाइफ ने किया डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Superhit On Screen Jodi Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu Shahrukh Khan Kajol Akshay Kumar Katrina Kaif
सलमान खान-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-माधुरी दीक्षित
‘हम आपके हैं कौन’ के प्रेम और निशा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। सलमान खान और माधुरी इस फिल्म के अलावा भी ‘साजन’, ‘दिल तेरा आशिक’ सहित छह फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी के फैंस आज भी दीवाने हैं।

Kichcha Sudeepa:  गौशालाओं की मदद के लिए सामने आए किच्चा सुदीप, गोद लीं 31 गाय, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया

विज्ञापन
Bollywood Superhit On Screen Jodi Drishyam 2 Ajay Devgn Tabu Shahrukh Khan Kajol Akshay Kumar Katrina Kaif
श्रीदेवी,अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर-श्रीदेवी
ऑफ स्क्रीन देवर-भाभी का रिश्ता रखने वाले अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को ऑन स्क्रीन दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती। श्रीदेवी और अनिल कपूर ने ‘जुदाई’, ‘मिस्टर इंडिया’,’रूप की रानी चोरों का राजा’  सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Yashoda: कानूनी पचड़े में फंसी सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’, मानहानि के आरोप के चलते ओटीटी रिलीज पर लगी रोक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed