बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां फिल्मों से कई सितारों को रिप्लेस होते हुए देखा गया है। इसके पीछे की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे डायरेक्टर्स से अनबन, स्क्रिप्ट पसंद न आना या फिर कुछ और। ये एक ऐसी जगह है जहां दुश्मनी और दोस्ती का खेल चलता रहता है। सितारों के बीच आपसी टकराव की खबरें भी जगजाहिर होती हैं। लेकिन हिंदी सिनेमा में कई सितारे ऐसे भी हैं जिनके डायरेक्टर्स तक से टकराव हो चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको इनके बारे बताते हैं।
Bollywood: इन सितारों का डायरेक्टर्स से रहा 36 का आंकड़ा, एक ने तो निर्देशक को फिल्म से करा दिया था बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन
कार्तिन आर्यन इन दिनों हिंदी सिनेमा का उभरता हुआ सितारा हैं। वह एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में लेकर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन शहजादा और फ्रेडी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। लेकिन कार्तिक और करण जौहर के बीच दोस्ताना 2 को लेकर विवाद रह चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक करण की फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाले थे। काफी हद तक इस फिल्म की शूटिंग भी हो गई थी, लेकिन फिर अचानक कार्तिक ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींचकर सभी को हैरान कर दिया था। इस विवाद से पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी।
इसे भी पढ़ें- Cirkus Motion Poster: 'सर्कस' का मोशन पोस्टर रिलीज, रणवीर से जैकलीन तक, कलाकारों के हाव भाव देखकर आ जाएगी हंसी
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम शामिल है। दरअसल सलमान खान और अनुराग कश्यप के बीच विवाद हो गया था। ये विवाद फिल्म तेरे नाम के दौरान हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन फिर उन्होंने सलमान खान से ऐसी डिमांड कर दी कि अभिनेता ने उनको फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
कंगना रणौत
कंगना रणौत को तो बॉलीवुड की पंगा क्वीन कहा जाता है। उनका अक्सर किसी न किसी से पंगा होता ही रहता है। कंगना करण जौहर से भी पंगा ले बैठी थीं। दरअसल कंगना कॉफी विद करण के पांचवें सीजन में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने करण जौहर को मूवी माफिया बता दिया था और नेपोटिज्म को भी बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। तब से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बंद है।
नोट: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।