फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: इस दिन होगा 'बिग बॉस 17' का फिनाले! सलमान खान ने साझा की जानकारी

Mon, 08 Jan 2024 12:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jan 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17: Know About Salman khan show reality show Grand Finale Date And Finalists Deatails
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। शो के 17वें सीजन के जरिए भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। मगर, अब ये शो धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो से कई प्रतिभागी बाहर हो चुके हैं और अब ये शो समाप्ति की तरफ है। कहा जा रहा है कि पिछले कई सीजन की तरह इस बार शो का विस्तार नहीं होने वाला है। शो के फिनाले की जानकारी खुद सलमान खान ने साझा की है।

Bigg Boss 17: Know About Salman khan show reality show Grand Finale Date And Finalists Deatails
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो बिग बॉस 17 में जल्द ही फैमिली वीक होने वाला है। प्रतिभागियों के घरवाले बिग बॉस में जाकर कुछ समय के लिए रहेंगे। फैमिली वीक को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। ऐसे में फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि बिग बॉस का फिनाले कब होगा? तो जवाब है कि इस महीने के आखिरी में शो का ग्रांड फिनाले होने जा रहा है।

Bigg Boss 17: Know About Salman khan show reality show Grand Finale Date And Finalists Deatails
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर सलमान खान ने खुद वीकेंड के वार में बिग बॉस के फिनाले को लेकर पुष्टि की है। अभिनेता ने कहा कि बिग बॉस का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होने वाला है। दर्शक बिग बॉस का फिनाले रविवार रात नौ बजे कलर्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा शो की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17: Know About Salman khan show reality show Grand Finale Date And Finalists Deatails
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि लेटेस्ट वीकेंड के वार में कोरियन पॉप सेंसेशन औरा एलिमिनेट हो गए हैं। ऑरा को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद उन्हें एविक्ट कर दिया गया। अब ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, आयशा खान, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरैल, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी शो का हिस्सा हैं। फिनाले वीक में शो को टॉप पांच प्रतिभागी मिलेंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 17: Know About Salman khan show reality show Grand Finale Date And Finalists Deatails
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस शो में इस बार अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल चर्चा में बने रहे। अभिषेक को समर्थ पर हाथ उठाने की वजह से शो से बाहर कर दिया गया था। अभिषेक को बाहर करने का फैसला शो की कैप्टन अंकिता लोखंडे के हाथ में था और अंकिता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि, बाद में सलमान खान उन्हें शो में वापस ले आए थे। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने भी खूब लाइमलाइट लूटी है। दोनों के बीच का झगड़ा काफी चर्चा में रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed