{"_id":"6785f09a07ad411ebd0205bf","slug":"bigg-boss-18-confronting-vivian-dsena-friendship-to-standing-up-for-chum-darang-karan-veer-mehra-journey-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में कैसा रहा करण वीर मेहरा का सफर, विवियन डीसेना से लड़ाई- चुम दरंग की दोस्ती तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में कैसा रहा करण वीर मेहरा का सफर, विवियन डीसेना से लड़ाई- चुम दरंग की दोस्ती तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:36 AM IST
सार
Bigg Boss 18-Karan Veer Mehra: करण वीर मेहरा ने हाल ही में कहा कि वह टॉप 5 में होने को लेकर बेहद कॉन्फिडेंस हैं, जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, बिग बॉस 18 में उनके सफर पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
जानिए अब तक कैसा रहा करण वीर मेहरा का सफर
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 18 में अब तक आपको कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। रियलिटी शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और यही वजह है कि दर्शक भी बिग बॉस के घर में हो रही हर हलचल पर अपनी नजरें बनाए रहते हैं। आइए जानते है अब तक बिग बॉस के घर पर करण वीर मेहरा का सफरा कैसा रहा।
Trending Videos
बिग बॉस 18 के घर पर करण की किससे रही दोस्ती और किससे हुई अनबन
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के घर के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चित प्रतियोगियों में से एक हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 जीतने के तुरंत बाद ही अभिनेता ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में भाग लिया था, जैसा कि बिग बॉस 18 धीरे-धीरे ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है शो में करण और ज्यादा निखरकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण ने किसका दिया साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
धीरे-धीरे करण ने खुद के लिए स्टैंड लेना भी सीखा और दूसरे जरूरी मुद्दों पर भी बेबाकी से बोलते नजर आए। उनके सह-प्रतियोगी उन्हें 'मिट्टी का तेल' कहते हैं। दूसरी ओर, विवियन डीसेना ने कहा कि करण उनसे नफरत करते हैं, लेकिन इससे विवियन को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह उनके लिए कोई खास महत्व नहीं रखते।
View this post on Instagram
करण की दोस्ती और प्यार
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बात करें चुम दरांग की तो करण के मन में शुरू से ही उनके लिए सॉफ्ट कार्नर है। बिग बॉस के घर ऐसे कई मौके आए, जब उन्होंने चुम के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया। लेकिन बाद में करण ने खुद को रोक लिया। शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती और चुम दरंग के समर्थन से प्रेरित करण का सफर एक रोलर कोस्टर की सवारी जैसा है, जो ड्रामा, हल्की-फुल्की बातचीत, वन-लाइनर्स कमेंट और विवियन डीसेना के साथ उनके व्यवहार से भरा हुआ है।
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: जवान-पठान के बाद 'इंस्पेक्टर गालिब' के किरदार में नजर आएंगे SRK? निर्देशक को है हां का इंतजार
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: जवान-पठान के बाद 'इंस्पेक्टर गालिब' के किरदार में नजर आएंगे SRK? निर्देशक को है हां का इंतजार
विज्ञापन
बिग बॉस के घर पर कुछ नहीं आसान
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
करण कई बार शिल्पा शिरोडकर से भी भिड़ंत नजर आए, चाहे वह टाइम गॉड टॉस्क हो या नॉमिनेशन। 46 वर्षीय करण सिंह मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के साथ अलग-अलग राय रखते हैं, लेकिन कुछ मुद्दो पर वह रजत दलाल के साथ ठीक हैं, जब दिग्विजय राठी को बेदखल किया गया तो वह बहुत बुरा महसूस कर रहे थे।

कमेंट
कमेंट X