फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब की 41 बोतलें रखने पर अरमान कोहली गिरफ्तार, एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट का लग चुका है आरोप

Fri, 21 Dec 2018 01:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Armaan Kohli arrested for possessing 41 bottles of liquor illegally
अरमान कोहली - फोटो : File Photo

हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले अरमान कोहली पर एक और मुसीबत आ गई है। 'बिग बॉस' में काजोल की बहन तनीषा से इश्क के चर्चे के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट मामले में अरमान कोहली का नाम काफी उछला था। वहीं अब अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने इंटरनेशनल ब्रांड्स की शराब की 41 बोतलें रखने पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अरमान कोहली को उनके जुहू स्थित घर से गिरफ्तार किया है। 

Bigg Boss ex contestant Armaan Kohli arrested for possessing 41 bottles of liquor illegally
Armaan Kohli - फोटो : File Photo

दरअसल, कोई भी व्यक्ति आधिकारिक तौर पर रम, स्कॉच या फिर विस्की को 12 यूनिट से ज्यादा महीने भर के लिए घर पर नहीं रख सकता। ऐसे में अरमान कोहली के घर पर इंटरनेशनल ब्रांड की शराब की 41 बोतलें मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में अरमान कोहली से बांद्रा पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घर पर बरामद सभी इंटरनेशनल ब्रांड की बोतलों को जब्त कर लिया है। 

Bigg Boss ex contestant Armaan Kohli arrested for possessing 41 bottles of liquor illegally
शाहरुख खान, अरमान कोहली - फोटो : File Photo

अरमान कोहली फेमस डायरेक्ट राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान कोहली ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन फ्लॉप रहे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अरमान कोहली किसी कानूनी पचड़े में फंसे हो। इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। कुछ वक्त पहले अरमान की एक्स गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने भी उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया था। फाइनेन्शियल दिक्कतों के चलते अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के बीच लड़ाई हो गई थी। मीनू ने उस वक्त कहा था- 'कोहली ने उनके बालों को पकड़ कर उन्हें बुरी तरह से सीढ़ियों की ओर धक्का दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Armaan Kohli arrested for possessing 41 bottles of liquor illegally
Armaan Kohli and Meenu Randhawa - फोटो : twitter

मीनू रंधावा के अलावा अरमान पर नादिया अहेली नाम की एक महिला फैशन डिजाइन ने मारपीट करने और धमकाने का भी आरोप लगाया था। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक नादिया ने उस वक्त कहा था- 'मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत और नौकर नितिन ने मेरे सामने कुछ अनुचित मांगें रखी थी। मेरे पास शिकायत करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।' 

विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Armaan Kohli arrested for possessing 41 bottles of liquor illegally
Armaan Kohli - फोटो : twitter

नादिरा का आरोप था कि 'अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए थे और अब वह ये पैसे देने से इनकार कर रहे हैं। जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और मारपीट भी किया।' वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नादिया ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि अरमान उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed