कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से सारे सेलिब्रिटीज घर के सभी कामों को कर रहे हैं। इसी के साथ साथ ये लोग अपने फैन्स को भी वीडियो और फोटोज अपलोड कर एंटरटेन कर रहे हैं। कोई साफ-सफाई कर रहा है तो कोई खाना बना रहा है। इसी बीच एक अभिनेत्री ऐसी हैं जिन्होंने घर का काम करते करते कोरोना पर गुस्सा जाहिर किया है।
Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट ने कपड़े धोते हुए निकाला कोरोना पर गुस्सा, वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये अभिनेत्री हैं बिग बॉस फेम सना खान। सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सना कपड़े धो रही हैं। कपड़े धोते-धोते सना को कोरोना पर गुस्सा आ रहा है। वीडियो में सना बेड शीट्स धो रही हैं। सना के बेडशीट्स धोने का तरीका काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो को सना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें वो बाल्टी में पैर से दबा-दबाकर बड़े ही गुस्से में कपड़े दो रही हैं। इसी बीच सना रो भी देती हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सना ने लिखा है, 'गो कोरोना गो। सारा गुस्सा यहां निकाला। इस स्लोगन के साथ मैंने शीट में लगी सारी गंदगी निकाल दी। बता दूं मेरे घर दो वॉशिंग मशीन हैं।'
A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही साथ सना के इस गुस्सा निकालने के तरीके की भी खूब तारीफ की जा रही है। सना के फैन्स के साथ उनके इंडस्ट्री वाले दोस्त भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिर्फ सना ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां घर के काम करते हुए दिखाई दै रहे हैं।
बता दें कि सना खान हाल ही में खूब चर्चाओं में आई थीं। सना का हील में अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ है। जिसकी जानकारी सना में सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। सना खान कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस को डेट कर रही थीं। ब्रेकअप के बाद सना ने ये बात बताते हुए मेल्विन पर धोखा देने का आरोप लगाया था।