फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन से जूझ रही ये अभिनेत्री छोड़ना चाहती थी दुनिया, सलमान खान की फिल्म के इस हीरो ने बचाई जान

Sun, 26 Jul 2020 03:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jul 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Kannada fame Jayashree Ramaiah thanks Kiccha Sudeep for saving her she wanted to die
जयश्री रमैया - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं और उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन अब उन्होंने इस पोस्ट के लिए माफी मांगी है और साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप का शुक्रिया अदा किया है। 

Bigg Boss Kannada fame Jayashree Ramaiah thanks Kiccha Sudeep for saving her she wanted to die
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल जयश्री रमैया ने हाल ही में अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और बताया की वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह डिप्रेशन से उभर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने मदद करने के लिए अभिनेता किच्चा सुदीप का धन्यवाद किया। 

Bigg Boss Kannada fame Jayashree Ramaiah thanks Kiccha Sudeep for saving her she wanted to die
जयश्री रमैया - फोटो : सोशल मीडिया

जयश्री रमैया अपने नए पोस्ट में किच्चा सुदीप को धन्यवाद करने के अलावा अपने डिलीटिड पोस्ट के लिए फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा ख्याल रखने और मुझे बचाने के लिए सुदीप सर का शुक्रिया। मेरे प्यारे दोस्तों और फैंस को मैं बहुत प्यार करती हूं। आप लोगों को परेशान करने के लिए माफी। मैं वापस आ गई। मीडिया के आभार के लिए शुक्रिया।' 
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

Thanks a lot Sudeep Sir for ur care and you saved me along with his team members and my loving friends and fans love u...

Posted by Jayashree Ramaiah on Saturday, 25 July 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Kannada fame Jayashree Ramaiah thanks Kiccha Sudeep for saving her she wanted to die
जयश्री रमैया - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जयश्री रमैया का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर हैं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss Kannada fame Jayashree Ramaiah thanks Kiccha Sudeep for saving her she wanted to die
सलमान खान, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप कन्नड़ फिल्मों के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों के अलावा साउथ भाषा की अन्य फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह आखिरी बार अभिनेता सलमान खान की बॉलीवुड फिल्म दबंग 3 में दिखाई दिए थे। दर्शकों ने सुदीप के अभिनय को खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: सुशांत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले, 'जल्द दर्ज होगा महेश भट्ट का बयान, कंगना और करण जौहर पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed