सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में इस बार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी भी नजर आईं। हालांकि, फिलहाल वह घर से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए आलिया की बहस पूजा भट्ट से हुई थी। पूजा भट्ट ने आलिया पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया था। अब घर से बाहर होने के बाद आलिया ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Bigg Boss OTT 2: आलिया सिद्दीकी ने पूजा भट्ट पर निकाला गुस्सा, बोलीं- मैं नहीं वह खेल रहीं विक्टिम कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया सिद्दीकी का कहना है कि जब वह घर के अंदर थीं तो उन पर अपने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम लेकर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगा था। आलिया का दावा है कि उन्होंने कोई विक्टिम कार्ड नहीं खेला, लेकिन बिग बॉस के घर में रहते हुए अगर किसी ने विक्टिम कार्ड खेला है तो वह पूजा भट्ट हैं।
बता दें कि आलिया सिद्दीकी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। हालांकि, बीते कुछ वक्त से वह अपने पति नवाजुद्दीन के साथ चल रहे घरेलू झगड़े की वजह से चर्चा में हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट ने आलिया को यह कहकर नॉमिनेट किया था कि वह अपने पति का नाम लेकर विक्टिम कार्ड खेलती हैं।
25 Years Of Satya: मनोज बाजपेयी का बड़े पर्दे पर पहला ब्लॉकबस्टर धमाका, ‘सत्या’ की रिलीज को पूरे हुए 25 साल
अब हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आलिया ने कहा कि वह कभी बेचारी बनकर नहीं रहीं, बल्कि उनका मानना है कि पूजा भट्ट ही विक्टिम कार्ड खेलती हैं। आलिया ने आगे कहा, 'मैं बेचारी बनके कभी नहीं आई। अगर मैं बेचारी होती तो मैं कभी इस शो में नहीं होती। मुझे बिग बॉस ओटीटी 2 में इसलिए मौका मिला, क्योंकि उन्हें लगा कि मैं एक फाइटर हूं। अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकती हूं। शायद यही वजह रही कि मैं शो में आई।'
Project K: भगवान विष्णु से प्रेरित होगा प्रभास का किरदार! 'प्रोजेक्ट के' पर सामने आया बड़ा अपडेट
आलिया ने आगे कहा, 'पूजा भट्ट अपने पिता का नाम लेकर विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। कहती हैं कि मैं महेश भट्ट की बेटी हूं। अरे भाई आप खुद पूजा भट्ट हो। आप एक जाना-पहचाना नाम हैं। आपको क्या जरूरत पिता के टैग की। भोलाभाला बनकर पेड़ा खा रहे हैं।'
Mimoh Chakraborty: मिमोह चक्रवर्ती को स्कूल में किया जाता था परेशान, बताया- मुझे कहा जाता था इडली गुंडा