फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT2: बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोईं आलिया, पब्लिसिटी के लिए फिर खेला विक्टिम कार्ड

Thu, 22 Jun 2023 12:19 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 22 Jun 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 nawazuddin Siddiqui wife Aaliya cried to remember her son in show
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बॉस में शामिल होने के लिए इसका नया सीजन शुरू होने से पहले मुंबई में तमाम कलाकार अपनी अपनी तरह से जुगत लगाते रहते हैं। इनमें से कई तो बिग बॉस के घर में सिर्फ इसलिए पहुंच जाते हैं क्योंकि उनको लेकर उस सीजन से पहले सुर्खियां खूब बनती हैं। इस बार विवादों की सीढ़ियां चढ़कर बिग बॉस के घर पहुंची हैं आलिया सिद्दीकी। नवाजुद्दीन को लेकर अपने तलाक, इटली के एक शख्स से अपने रिश्ते और अपने बच्चों को लेकर आलिया ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब बिग बॉस के घर में भी उनके हाव भाव बदले नहीं हैं।

Bigg Boss OTT 2 nawazuddin Siddiqui wife Aaliya cried to remember her son in show
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बॉस के घर में वह अपने जीवन के हर पहलू को बड़ी ही तैयारी से सबके सामने रख रही हैं। हालांकि, इस बार वह बहुत भावुक होती भी नजर आईं। शो में वह रो रही हैं, आंसू बहा रही हैं और अपने बेटे की याद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Jugal Hansraj: जुगल हंसराज ने बताया कैमरे के सामने से हटने का कारण, बोले- 'मैं हताश और निराश था'

Bigg Boss OTT 2 nawazuddin Siddiqui wife Aaliya cried to remember her son in show
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया को अकेले रोता देख शो में उनके दोस्त बने अभिषेक मल्हान ने उनसे रोने की वजह पूछी तो आलिया ने कहा कि, "मेरा छोटा बच्चा (बेटा) मेरे जैसा ही है। वह सब कुछ अपने अंदर रखता है, अगर उसे मेरी याद आती है तो वह किसी के साथ अपना दर्द नही बाटता। मैं भी ऐसी ही हूं, मैं अपनी समस्याएं अपने अंदर ही रखती हूं और नहीं  किसी के साथ साझा करती हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 nawazuddin Siddiqui wife Aaliya cried to remember her son in show
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के मुताबिक, “मेरा बेटा बोलता नहीं हैं, मेरी बेटी बोल लेती है... फिर मेरा बेटा बीमार पड़ जाता है, समस्याओं के बारे में सोचकर अस्वस्थ हो जाता है। उसको बुखार हो जाएगा या कुछ और तभी उसे मेरी जरूरत होती है। अगर मैं तलाक नहीं लेती, तो मैं कभी नहीं आती उनको छोड़ कर। यह मेरे करियर की वजह से है। लेकिन आपने जो काम अपने हाथ में लिया है उसे खत्म करना जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।" 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 nawazuddin Siddiqui wife Aaliya cried to remember her son in show
बेटे के साथ आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आलिया ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर के अंदर जाने से पहले मंच पर सलमान खान के साथ हुई बातचीत में खुलासा किया कि उनके अलग हो चुके पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शो में आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि नवाज ने उन्हें बिना किसी तनाव के अंदर जाने के लिए कहा क्योंकि वह आलिया की अनुपस्थिति में बच्चों को छुट्टियों के लिए पेरिस ले जाएंगे। आलिया ने ये बात भी स्पष्ट रूप से रखी कि उन्हें अपने जीवन के 19 वर्षों में नवाज से जिस समर्थन की जरूरत थी वह अब उनसे मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed