फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!

Tue, 13 Jun 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Salman Contestant Pheli Jhalak release Today Nawazuddin Siddiqui Ex wife Aaliya part of show
सलमान खान - फोटो : social media

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसकी हर छोटी से छोटी बात सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पहले ही खबर आ चुकी है कि इस बार शो को भाईजान होस्ट करने वाले हैं, वहीं लगातार इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं। जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है, प्रशंसक यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शो में कौन में कौन-कौन हिस्सा लेने वाले हैं। खैर, इंतजार आज खत्म होने जा रहा है क्योंकि मेकर्स ने प्रतियोगियों का खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  

Bigg Boss OTT 2 Salman Contestant Pheli Jhalak release Today Nawazuddin Siddiqui Ex wife Aaliya part of show
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को लेकर बढ़ती अटकलों और उड़ती अफवाहों के बीच, जियो सिनेमा ने आखिरकार शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की पहली झलक दिखाने का फैसला कर लिया है। शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में हिंट देते हुए, जियो सिनेमा ने तीन बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले लुक का खुलासा किया। कमाल की बात यह थी कि साझा की गई इन तस्वीरें पर हैशटैग गोट, क्वीन और ब्रेकिंग न्यूज जैसे अजीब कैच वर्ड्स लिखे थे। ऐसा करने के साथ मेकर्स ने जनता से इन उपनामों के पीछे छिपे असली नामों का अनुमान लगाने के लिए कहा है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

Bigg Boss OTT 2 Salman Contestant Pheli Jhalak release Today Nawazuddin Siddiqui Ex wife Aaliya part of show
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

यह सीजन पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मेकर्स ने इस सीजन को करण जौहर से होस्ट कराने की बजाय सलमान खान से कराने का फैसला किया है। इस सनसनीखेज खबर के बाद मेकर्स द्वारा एक 'लागी बागी' नामक प्रोमो भी साझा किया गया था। नॉन-स्टॉप मनोरंजन, मल्टी कैमरा स्ट्रीमिंग और जनता के असली बॉस होने के साथ, जियो सिनेमा शो के ओटीटी वर्जन को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की कोशिश में लगा है। शो का प्रीमियर 17 जून को होने जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Salman Contestant Pheli Jhalak release Today Nawazuddin Siddiqui Ex wife Aaliya part of show
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

जियो सिनेमा के 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट 13 जून यानी आज रात रिलीज होने वाली है। बड़े खुलासे से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म के सोशल मीडिया हैंडल पर जो धुंधले चेहरे साझा किए हैं, उनमें से एक चेहरा ऐसा है जो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, वह चेहरा लोगों को किसी और का नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी का लग रहा है। मतलब साफ है अभिनेता की पूर्व पत्नी भी सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। अब देखना यह होगा कि लोगों के इस अंदाजे में कितनी सच्चाई होगी। आलिया सिद्दीकी अभिनेता-पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने झगड़े के कारण चर्चा में रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी और मुद्दों के बारे में खुलकर पोस्ट किया था।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Salman Contestant Pheli Jhalak release Today Nawazuddin Siddiqui Ex wife Aaliya part of show
बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार 'बिग बॉस ओटीटी' के सभी कंटेस्टेंट्स का खुलासा शाम 7 बजे सिर्फ जियो सिनेमा एप पर होने वाला है। प्रतियोगियों के बारे में बात करें तो खबर है कि शो में इस बार आवेज दरबार, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुकी, महीप कपूर, फैजल शेख और पारस अरोड़ा जैसी हस्तियां बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा होंगी। डिजिटल बिग बॉस के पहले सीजन को फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। इस बार करण की जगह सलमान को जज और होस्ट बनाया गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को जियो सिनेमा पर होगा।
ENT News: बाल श्रम के खिलाफ आयुष्मान ने उठाई आवाज और प्रतीक के हाथ लगी बड़ी फिल्म, फटाफट पढ़ें फिल्में खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed