फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 OTT: जानें कौन है बिग बॉस की कंटेस्टेंट नेहा भसीन, अनु मलिक पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

Mon, 09 Aug 2021 12:54 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Contestant Neha Bhasin Harrassment allegations against Anu Malik Marrying A Music Composer
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है।  अब करण जौहर की होस्टिंग में शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी चर्चा में आ गया है। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के लिए दर्शक बेताब हैं और जल्दी इंतजार खत्म हो चुका है।  आपको बता दें कि जितने भी टॉप परफॉर्मर होंगे उन्हें बिग बॉस 15 में भी जाने का मौका मिलेगा जो सलमान खान होस्ट करेंगे। शो में सभी कंफर्म कंटेस्टेंट्स राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित शामिल हो चुके हैं।  



बिग बॉस ओटीटी के चलते 'जग घूमया', 'दिल दियां गल्लां' जैसे गानों से मशहूर सिंगर नेहा भसीन सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन रियलिटी शो बिग बॉस 15 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट है। नेहा ने बताया कि 10 साल की उम्र में उनके साथ दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। 

Bigg Boss OTT Contestant Neha Bhasin Harrassment allegations against Anu Malik Marrying A Music Composer
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया था कि जब वह छोटी थी तो उनके साथ यौन शोषण हुआ था। उन्होंने बताया था, 'वो अपनी मां के साथ हरिद्वार में थी।  मां उनसे कुछ दूरी पर खड़ी थीं तभी एक आदमी आया और उनके साथ गंदी हरकत करके चला गया।  जिसके बाद वो डर के मारे वहां से भाग गई। ' 

Bigg Boss OTT Contestant Neha Bhasin Harrassment allegations against Anu Malik Marrying A Music Composer
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी ही कुछ घटना उनके साथ सिनेमा हॉल में भी घटी थी। यहां एक व्यक्ति उनकी ब्रेस्ट को छूकर चला गया। यही नहीं नेहा ने मशहूर सिंगर अनु मलिक पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।  नेहा ने एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'हम लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाली दुनिया में रहते हैं।  अनु मलिक दरिंदे हैं, मुझे भी उनकी अजीब हरकतों की वजह से भागना पड़ा था जब मैं बस 21 साल की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Contestant Neha Bhasin Harrassment allegations against Anu Malik Marrying A Music Composer
Neha Bhasin - फोटो : twitter

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने खुद को उस कठिन स्थिति में नहीं फंसने दिया वह मेरे सामने एक सोफे पर लेटे हुए स्टूडियो में मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे। मैं यह झूठ बोल कर कि मेरी मां मेरा इंतजार कर रही है, वहां से भागी।  यहां तक कि इसके बाद उन्होंने मुझे संदेश भी भेजा और फोन भी किया जिसका मैंने जवाब देना बंद कर दिया।'

विज्ञापन
Bigg Boss OTT Contestant Neha Bhasin Harrassment allegations against Anu Malik Marrying A Music Composer
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नेहा भसीन सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने कई पॉपुलर गाने गाए हैं। इसके अलावा वो तमिल और तेलुगू में भी गाती हैं।  उन्हें फिल्मफेयर और stardust अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। सिंगिंग के अलावा वो एक्टिंग को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से एक्टिंग डेब्यू किया था। 38 साल की नेहा शादीशुदा हैं। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर समीरउद्दीन से शादी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed