बिग बॉस 16 का धमाकेदार अगाज हुए कई हफ्ते हो गए हैं। नए सीजन में हर दिन लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। घर में रोज किसी न किसी वजह से प्रतिभागियों के बीच जमकर तकरार देखने को मिल रही है। इस बीच आज हम आपके लिए शो में नजर आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में खास जानकारी लेकर आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीजन 16 में नजर आने वाले कुछ प्रतिभागी छोटे पर्दे के साथ फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। आइए उनके बारे में डिटेल में जानते हैं...
Bigg Boss 16: बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं बिग बॉस के ये प्रतिभागी, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालिन भनोट को आयुष्मान, सात फेरे, नागिन जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। लेकिन, बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि वह फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। 2016 में उन्होंने लव के फंडे नाम की फिल्म में अभिनय किया था।
Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात
टीवी सीरियल उतरन से टीना ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वह कुछ बंगाली फिल्मों का हिस्सा रही हैं। साथ ही वह विद्या बालन ने साथ भी काम कर चुकी हैं। टीना ने परिणीता में कैमियो रोल निभाया था। वह फिल्म में किशोरी ललिता की भूमिका में नजर आई थीं।
दुखदः राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पिनाकी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल बिग बॉस की वजह से काफी चर्चा में हैं। नए सीजन में वह अब तक काफी सेफ खेलती नजर आ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुंबुल आयुष्मान खुराना के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 में छोटा सा किरदार निभाया था।
Diwali 2022: विक्की कौशल ने कटरीना को बताया 'घर की लक्ष्मी', दिवाली पर खास तस्वीर शेयर कर लिखी खूबसूरत बात
प्रियंका को तेजो और उडारियां जैसे शोज की वजह से जाना जाता है। हालांकि वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। पेंडिंग लव, लतीफ टू लादेन और कैंडी ट्विस्ट में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
Bigg Boss 16: टीवी कलाकारों से हारीं ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह, 'बिग बॉस' के घर से हुईं बाहर