फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्शी खान का वीडियो हुआ वायरल, फैन्स बोले- ‘आज आवाम की बेगम किचन में रोमांस’

Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
bigg boss11 contestant arshi khan shared video on Instagram

रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 से चर्चा में आने वाली अर्शी खान आए दिन कभी अपने बयान से तो कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। अर्शी खान आजकल एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। अर्शी खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो की हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अर्शी हमेशा की तरह अपनी अदाएं तो दिखा ही रही हैं लेकिन उसके साथ साथ किचन का काम भी कर रही हैं।


 

bigg boss11 contestant arshi khan shared video on Instagram
अर्शी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्शी पिंक कलर की मैक्सी में नजर आ रही हैं। वह मेथी के पत्ते तोड़ती दिख रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड में फेमस गाना माही वे चल रहा है, जिसपर अर्शी लिपसिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्शी ने लिखा, ‘आवाम आज खुद ही काम करना किचन का’।
 

 

Awaaam aaj khud he kaam karna kitchen ka😃😎😥

A post shared by Arshi Khan (@arshikofficial) on



 
bigg boss11 contestant arshi khan shared video on Instagram

अर्शी ने यह वीडियो कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे अब तक करीब 50 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। अर्शी के इस वीडियो पर उनके फैन्स उन्हें कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहा है तो कोई पूछ रहा है कि ‘आज खाने में क्या बन रहा है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss11 contestant arshi khan shared video on Instagram

वहीं एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘आज सब्जी से ही रोमांस’। अर्शी के एक फैन ने लिखा, ‘सब्जी की तो किस्मत ही खुल गई’। इंस्टाग्राम पर यूजर ने लिखा, ‘आज आवाम की बेगम किचन में रोमांस कर रही हैं’। अर्शी के इस अंदाज पर ज्यादातर लोग पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। एक यूजर ने अर्शी को अपना घर खरीद लेने की नसीहत देते हुए लिखा ' अपना घर खरीद लो बार-बार घर क्यूं बदलना।' बता दें अर्शी इन दिनों बॉक्स क्रिकेट लीग में कोलकाता की बाबू मोशाय टीम की तरफ से खेलती हुई नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed