फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flop Movies: साल 2024 में इन फिल्मों की थी जबर्दस्त चर्चा, रिलीज होने के बाद हुईं बुरी तरह फ्लॉप

Fri, 12 Jul 2024 06:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Jul 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Biggest Box Office Flops Of 2024 bade miyan chote miyan Maidaan Bastar the naxal story Crakk
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2024 कुछ खास नहीं रहा है। बॉलीवुड की बहुत कम ही फिल्म इस साल टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर सकी हैं। अब तक जिन फिल्मों से सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीदें थीं, वह बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गईं। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए।

Biggest Box Office Flops Of 2024 bade miyan chote miyan Maidaan Bastar the naxal story Crakk
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : ANI
बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में खिलाड़ी कुमार को एक बार फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए लोग बेकरार थे। वहीं, टाइगर श्रॉफ की वजह एक्शन और ज्यादा दमदार होने की लोग उम्मीद लगा बैठे थे। हालांकि, बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास नहीं लगी। रिलीज के बाद से ही फिल्म का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। इस फिल्म ने भारत में कुल 65.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Biggest Box Office Flops Of 2024 bade miyan chote miyan Maidaan Bastar the naxal story Crakk
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान

अजय देवगन की फिल्म मैदान से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। बड़े सितारे और अच्छी कहानी के बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। यह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के साथ रिलीज हुई थी। इस टक्कर का नुकसान दोनों ही फिल्मों को उठाना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 53.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest Box Office Flops Of 2024 bade miyan chote miyan Maidaan Bastar the naxal story Crakk
क्रैक - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रैक

एक्शन के शौकीन लोगों को फिल्म क्रैक से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह एक स्पोर्ट एक्शन फिल्म थी। फिल्म में विद्युत जामवाल,नोरा फतेही और अर्जुन  रामपाल मुख्य भूमिका में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये का था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.98 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Biggest Box Office Flops Of 2024 bade miyan chote miyan Maidaan Bastar the naxal story Crakk
बस्तर: द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बस्तर- द नक्सल स्टोरी

द केरल स्टोरी के बाद से अभिनेत्री अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन की जोड़ी इस फिल्म के साथ लौटी थी। यही वजह थी कि फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। फिल्म का बजट महज 15 करोड़ था, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म द केरल स्टोरी जैसा कमाल दिखा सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। बस्तर- द नक्सल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
Indian 2 X Review: 'इंडियन 2' को देखकर निराश हुए दर्शक, किसी ने बताया औसत तो कोई बोला बोरिंग फिल्म है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed