फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार डीजीपी ने उठाए मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल, पूछा- सुशांत के बैंक अकाउंट से 50 करोड़ रुपये निकालने की जांच क्यों नहीं हुई?

Wed, 05 Aug 2020 05:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Aug 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Bihar DGP Gupteshwar Pandey Raises Question on Mumbai Police Investigation Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस की तनातनी बरकरार है। इस केस में हर रोज नई बातें सामने आ रही हैं। अब बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाया है। गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि चार साल में सुशांत के बैंक अकाउंट से करीब 50 करोड़ रुपये निकाले गए, आखिर मुंबई पुलिस ने इसकी जांच क्यों नहीं की?

Bihar DGP Gupteshwar Pandey Raises Question on Mumbai Police Investigation Sushant Singh Rajput Case
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि सुशांत के अकाउंट से पिछले चार साल में  50 करोड़ रुपये डाले गए और सारे पैसे निकाले भी गए। एक साल में सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये आए। इसमें से 15 करोड़ निकाल लिए गए। क्या इसपर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? हम यह सब जानने के बाद शांत नहीं बैठेंगे। हम मुंबई पुलिस से इसपर जवाब मांगेंगे। इसपर उनकी ओर से ध्यान क्यों नहीं दिया गया?  बता दें सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए पटना पुलिस एक हफ्ते से मुंबई में डेरा जमाए हुए है। 

Bihar DGP Gupteshwar Pandey Raises Question on Mumbai Police Investigation Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वह आगे कहते हैं कि हम लोगों के साथ सबूत शेयर करने और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट देने के बजाए मुंबई पुलिस ने हमारे एसपी को हाउस अरेस्ट कर दिया है। बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है लेकिन कोई सहयोग करने को तैयार नहीं है।' वहीं दूसरी तरफ जांच के लिए मुंबई पहुंचे विनय तिवारी को बीएमसी की टीम ने क्वारंटीन कर दिया था। बाद में बीएमसी ने सफाई दी कि नियमों के तहत ऐसा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar DGP Gupteshwar Pandey Raises Question on Mumbai Police Investigation Sushant Singh Rajput Case
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था 'सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन इस मामले को शुरुआत से देखना पड़ेगा।' उन्होंने कहा था 'मुंबई पुलिस हमारे साथ अपराधियों की तरह बर्ताव कर रही है। उनकी मंशा साफ नहीं है और काम करने से रोका जा रहा है। दिशा सालियान के नाम से ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है। ऐसे कैसे फाइल डिलीट हो जाती है। दिशा के नाम से ही ये लोग सकपका जाते हैं, हमें रिपोर्ट्स तक नहीं देते हैं।'

विज्ञापन
Bihar DGP Gupteshwar Pandey Raises Question on Mumbai Police Investigation Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

बता दें सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून की दोपहर को उनके बांद्रा वाले फ्लैट में फांसी पर लटकता हुआ मिला था। बिहार और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed