सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की गुत्थी मुंबई पुलिस से सुलझ ना सकी। जिसके बाद इसकी बागडोर बिहार पुलिस के हाथ में सौंपी गई और उसके बाद से ही मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच जमकर खींचतान देखी गई। जिसका नतीजा ये हुआ कि मुंबई में जांच करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम का पहले तो मुंबई पुलिस ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद अपनी टीम को लीड करने पहुंचे IPS ऑफिसर विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया गया।
सुशांत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे IPS विनय तिवारी अब भी है क्वारंटीन, DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा- 'हम लीगल एक्शन लेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि अब मामले की जांच CBI करने वाली है। लेकिन अब भी बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच की खींचतान जारी है। BMC ने अब तक IPS विनय तिवारी का क्वारंटीन खत्म नहीं किया है। जिसे देखते हुए अब बिहार पुलिस भी इसे लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अब मामले को लेकर लीगल एक्शन लेने की बात कही है।
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि, 'आज दिन खत्म होने तक हम देख रहे हैं। अगर विनय तिवारी को नहीं रिहा किया गया तो शुक्रवार को महाधिवक्ता (AG) की राय लेंगे और इसके बाद बिहार पुलिस अपने अधिकारी को छुड़ाने के लिए कोर्ट भी जा सकती है।'
Bihar DGP Gupteshwar Pandey warns of legal action if IPS officer, who had gone to Mumbai to probe actor #SushantSinghRajput death case, is not released from 'forcible quarantine' by the end of the day
वहीं उच्च न्यायालय ने भी सुनवाई के दौरान बिहार के अफसर को क्वीरंटीन कर देने को गलत बताया था। उच्च न्यायालय द्वारा कहा गया था कि भले ही मुंबई पुलिस की अच्छी पेशेवर साख है, लेकिन बिहार पुलिस के अधिकारी को क्वारंटीन में रखने से अच्छा संदेश नहीं गया। सुप्रीम कोर्ट के इस कथन के बाद भी एसपी विनय तिवारी को नहीं छोड़ा गया। जिसके बाद अब बिहार डीजीपी भी भड़क गए हैं और मामले में लीगल एक्शन लेने की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ये बात पहले भी बताई गई थी कि विनय तिवारी मुंबई पुलिस को सूचना देकर गए थे। जाने से पहले ही पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आईपीएस मेस में रहने के लिए जगह भी मांगी थी। लेकिन फिर भी विनय तिवारी के मुंबई पहुंचते ही आधी रात को बीएमसी (BMC) के पदाधिकारियों ने उनका एंटीजन टेस्ट किया, क्वारंटीन कर दिया और कह दिया की आप बाहर नहीं निकल सकते, अनुसंधान नहीं कर सकते, किसी का स्टेटमेंट नहीं ले सकते।
पढ़ें: 'कहानी घर घर की' के अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, सदमे में टेलीविजन जगत