गुरुवार को टीवी इंडस्ट्री से एक बार फिर से बुरी खबर सुनने को मिली। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता समीर शर्मा का शव उनके घर में मिला है। 44 साल के समीर शर्मा ने छोटे पर्दे पर कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। उनके निधन से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। सीरियल और फिल्मी सितारों ने समीर शर्मा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।
वरुण धवन से लेकर सलमान खान की राखी बहन तक, समीर शर्मा के निधन पर सितारों ने यूं जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने समीर शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अभिनेता समीर शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए समीर शर्मा की मौत पर दुख जातया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और समीर शर्मा ने फिल्म हंसी तो फंसी में साथ काम किया था।

टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने ट्विटर पर समीर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कविता कौशिक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जहां पूरी दुनिया धर्म और राजनीति की लड़ाई में व्यस्त है वहीं इंसानियत संर्घष कर रही है। एक और कलाकार ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। शायद कोई भी सच नहीं सुनता है और कोई भी परवाह नहीं करता है, जब तक कि यह एक एजेंडा पूरा नहीं होता। समीर शर्मा की आत्मा को शांति मिले।'
While the whole country is busy fighting each other's opinions over religion n politics, there are humans struggling to just survive, yet another actor ended his life , perhaps no one is genuinely listening and no one really cares unless it fulfills an agenda.
Wats happening with Actors community. Sad to c Tv actor #sameersharma suicide or killed ..
R.i.p Sameer 🙏
Bro RIP ..
टीवी अभिनेत्री स्नेहा वाघ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समीर शर्मा के लिए लिखा, 'मेरे सह अभिनेता समीर शर्मा के निधन के बारे में अभी सुना है! इस भयानक खबर से बेहद हैरान हूं। उनके करीबियों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है।' अभिनेता सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा ने भी समीर के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अन्य फिल्मी और टीवी सितारे भी समीर शर्मा की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha) on
May #SameerSharma soul rest in peace🙏 prayers for the closed ones to have strength to cope up with the loss 🙏
— Shweta Rohira (@ShwetaRohira) August 6, 2020
It’s unfortunate @ rate suicides n depression is increasing in our society may be we all need to give it a serious thought and not just think but take actions too 🙏 pic.twitter.com/9e9vHJ67RZ
आपको बता दें अभिनेता समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला है। पुलिस के अनुसार समीर शर्मा ने आत्महत्या की है। वह छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से थे। वह टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में काम कर रहे थे। समीर शर्मा दिल्ली के रहने वाले थे। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
This probably won't be talked about as much as SSR but a TV actor is presumed to have killed himself. Samir Sharma - Talented guy with a lot of work to his name. It's harsh for people in this industry right now. Not everybody has the support or can maybe reach out for it I hope they let you rest in peace Sameer Sharma.
पढ़ें: Sameer Sharma Suicide: 'कहानी घर घर की' के अभिनेता समीर शर्मा ने मुंबई में की आत्महत्या, सदमे में टेलीविजन जगत