फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समीर शर्मा सहित ये सितारे भी कर चुके हैं आत्महत्या, सुशांत सिंह राजपूत की मौत तो अब भी है अनसुलझी पहेली

Thu, 06 Aug 2020 03:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Sameer Sharma Sushant Singh Rajput Manmeet Grewal Silk Smitha Naga Jhansi and Kuljeet Randhawa are commited suicide
समीर शर्मा, नागा झांसी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए काल बन गया है। इस साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई अमूल्य सितारों को खो दिया है। बुधवार को एक बार फिर से मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आई। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता समीर शर्मा का निधन हो गया है। उनका शव मुंबई के मलाड स्थित अपने घर में पंखे से लटकता मिला था। पहली नजर में पुलिस उनकी मौत को आत्महत्या बता रही है। समीर शर्मा से पहले बॉलीवुड और टीवी के ऐसे कई सितारें रहे हैं, जिन्होंने आत्महत्या की। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सितारों से रूबरू करवा रहे हैं।

Sameer Sharma Sushant Singh Rajput Manmeet Grewal Silk Smitha Naga Jhansi and Kuljeet Randhawa are commited suicide
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनमीत ग्रेवाल
यह भी टीवी कलाकार थे। नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले मनमीत ग्रेवाल ने इस साल 16 मई को आत्महत्या कर ली थी। 32 साल के मनमीत ग्रेवाल अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

Sameer Sharma Sushant Singh Rajput Manmeet Grewal Silk Smitha Naga Jhansi and Kuljeet Randhawa are commited suicide
सिल्क स्मिता - फोटो : सोशल मीडिया

सिल्क स्मिता
यह साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। उनका असली नाम विजयलक्ष्मी वदलापति था, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें सिल्क स्मिता के नाम से जाना जाता था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली थीं। उनकी मौत की सही वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि लोगों का कहना था कि सिल्क ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameer Sharma Sushant Singh Rajput Manmeet Grewal Silk Smitha Naga Jhansi and Kuljeet Randhawa are commited suicide
नागा झांसी - फोटो : सोशल मीडिया

नागा झांसी
यह तेलुगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। नागा झांसी ने हैदराबाद में मौजूद अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी टीवी की दुनिया का भी अच्छा नाम थीं।

विज्ञापन
Sameer Sharma Sushant Singh Rajput Manmeet Grewal Silk Smitha Naga Jhansi and Kuljeet Randhawa are commited suicide
कुलजीत रंधावा - फोटो : Social Media

कुलजीत रंधावा
यह मॉडल और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री थीं। कुलजीत रंधावा ने साल 2006 में जुहू स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। कुलजीत हिप हिप हुर्रे, कुमकुम, और C.A.T.S सहित कई टीवी सीरियल्स में दिखाई दी थीं। कुलदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह जिंदगी से परेशान हो गई हैं। इसलिए आत्महत्या ही एक रास्ता बचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed