फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी के घर पहुंचा कोरोना वायरस, अभिनेत्री के पिता हुए कोविड-19 का शिकार

Thu, 06 Aug 2020 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani Father Jagdish Patani CoronaVirus Covid 19 Positive: Disha Patani father Jagdish Patni has tested covid 19 positive
दिशा पटानी पिता जगदीश पटानी - फोटो : सोशल मीडिया

आम लोगों के बाद अब धीरे-धीरे फिल्मी सितारों और उनके परिवारों तक भी कोरोना वायरस पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट में विजिलेंस यूनिट के तीन अफसर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन तीन अफसरों में एक दिशा पाटनी के पिता भी हैं। 

Disha Patani Father Jagdish Patani CoronaVirus Covid 19 Positive: Disha Patani father Jagdish Patni has tested covid 19 positive
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

पॉवर कॉरपोरेशन के स्टोर से किसानों के नाम ट्रांसफार्मरों को आवंटित कर दलालों के सुपुर्द कर देने के कई मामले सामने आने के बाद 30 जुलाई को प्रशासन के आदेशानुसार लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम बरेली जांच करने पहुंची थी। दो दिन जांच करने के दौरान यह टीम जोनल चीफ इंजीनियर तारिक मतीन समेत अन्य अधिकारियों के संपर्क में आई थी।

Disha Patani Father Jagdish Patani CoronaVirus Covid 19 Positive: Disha Patani father Jagdish Patni has tested covid 19 positive
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

जांच खत्म करने के बाद टीम इंचार्ज चीफ इंजीनियर एके पाठक और उनके सहयोगी एसई संजय श्रीवास्तव लखनऊ पहुंचे। यहां इन सभी ने कोविड-19 की जांच करवाई जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद बरेली के जोनल कार्यालय से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम ही जोनल कार्यालय के कई लोगों ने कॉरपोरेट लैब में कोविड-19 की जांच करावई थी जिसमें एक एसडीओ समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani Father Jagdish Patani CoronaVirus Covid 19 Positive: Disha Patani father Jagdish Patni has tested covid 19 positive
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी उत्तर प्रदेश के पावर डिपार्टमेंट की विजिलेंस यूनिट में डिप्टी एसपी हैं। वहीं विभाग के लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद जोनल कार्यालय में अब दहशत का माहौल है। लेकिन इसके बाद भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है।

विज्ञापन
Disha Patani Father Jagdish Patani CoronaVirus Covid 19 Positive: Disha Patani father Jagdish Patni has tested covid 19 positive
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

बात करें अभिनेत्री दिशा पाटनी की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को खूब पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म से की थी। 

पढ़ें: समीर शर्मा ने इस तरह शुरू की थी अपने अभिनय की शुरुआत, घर में मिला अभिनेता का शव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed